मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा के समीप 14 मोड़ में एक वाहन खाई में लुढ़क गया। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का मनाली और कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोलकाता के ये सैलानी रोहतांग दर्रा पर बर्फ मस्ती करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार रविवार को टाटा सूमो गाड़ी सैलानियों को लेकर मनाली से रोहतांग जा रही थी।
गुलाबा स्थित 14 मोड के पास वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नौ घायल हो गए। एक पर्यटक सुरक्षित है। इसका नाम प्रशांत दास है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे के करीब यह हादसा हुआ। पैराग्लाइडिंग करवाने वाले युवाओं और स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मृतक की पहचान विश्वजीत दास (28) कोलकाता के रूप में हुई है।
डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों को पता लगाया जा रहा है। तहसीलदार शमशेर सिंह ने बताया कि घायलों को नियमावली के तहत फौरी राहत दी गई है। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने मृतक सैलानी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सैलानियों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी।
हादसे में ये हुए घायल- मिथुन विश्वास पुत्र निखिल विश्वास (27) नार्थ 24 परगाना मथमन ग्राम ननदत कानन, सुमन दास पुत्र शंकर दास (32) बारासार मैना चेकपोस्ट, टुकटुकी पत्नी सुभन दास (23) बारासार मैना चेकपोस्ट, हिमानिस दास पुत्र पोर्थ दास (25) गंगानगर ननदन कानन मनसाबाड़ी, सलीम अली पुत्र अब्दुल रहीम (24) निवासी दवाड़िया मथमन ग्राम ननदत कानन, संपादास पत्नी हिमानिसदास (22) गंगानगर ननदन कानन मनसाबाड़ी, सुबोराय (25) गंगानगर ननदन कानन मनसाबाड़ी, बुवई दास (24) गंगानगर ननदन कानन मनसाबाड़ी सभी कोलकाता और संजू चालक निवासी मंडी।