Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में हादसा: पहाड़ से बस पर गिरीं चट्टानें...छत उखड़कर खाई में गिरी, मलबे में दबीं सवारियां; 16 शव निकाले

Wed, 08 Oct 2025 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Oct 2025 08:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बिलासपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ से बस पर चट्टानें गिर गईं। इससे बस की छत उखड़कर खाई में गिर गई। सवारियां मलबे में दब गईं। एक लापता है, जबकि भाई-बहन सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस में 18 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing
bilaspur accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बिलासपुर के मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानों के साथ मलबा आ गिरा। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हीं बच्चों के परिवार के चार सदस्यों की हादसे में मौत हो गई है


। बस में कुल 18 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी आठ वर्षीय राहुल लापता है। राहुल की मां बिमला का शव बरामद हो गया है।  बुधवार सुबह लापता बच्चे का शव बरामद किया गया।  हादसे में मरने वालों की संख्या अब 16 हो गई है।  हादसा बरठीं में भल्लू पुल के पास शुक्र खड्ड किनारे हुआ। पहाड़ी से मलबा गिरने से निजी बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जबकि सारा मलबा बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा। 
Trending Videos
Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing
हादसे के बाद बस का हुआ ऐसा हाल - फोटो : पीटीआई
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम 6:30 बजे मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।


 
Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing
खोजी कुत्तों से शवों को खोजते हुए बचाव दल - फोटो : पीटीआई
मरोतन, बरठीं और बीच के स्टैंड से सवार हुए थे लोग
पुलिस और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मलबे से आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर उपचार के लिए बरठीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बस में मरोतन, बरठीं और बीच के स्टेशनों से लोग सवार हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing
बचाव टीम रेस्क्यू में जुटी - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर नौकरी और काम से लौटने वाले लोग हैं। पुलिस प्रशासन ने अभी रेस्क्यू अभियान बंद नहीं किया है। एनडीआरएफ भी मौके पर डटी रही। एसपी संदीप धवल, एसडीएम गौरव चौधरी, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने भी मौके पर दौरा किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुल्लू दशहरा के समापन को लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।

 
विज्ञापन
Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing
जेसीबी से बचाव अभियान चलाते हुए टीम - फोटो : पीटीआई
घायल भाई-बहन की मां, दो चचेरे भाइयों और चाची की गई जान
फगोग गांव की घायल आरुषि (10) और शौर्य (8) की मां कमलेश कुमारी की भी मौत हो गई है। उनके साथ बस में जा रहे दो चचेरे भाई नक्श और आरव और उनकी मां अंजना कुमारी की भी जान चली गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हर कोई सन्न है। अंजना कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed