{"_id":"68d0f4c5ef550df4fc08f48d","slug":"vikramaditya-singh-weds-with-amreen-kaur-took-the-seven-vows-in-chandigarh-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal: डाॅक्टर अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चंडीगढ़ में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: डाॅक्टर अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चंडीगढ़ में हुई शादी
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सोमवार को डाॅ. अमरीन काैर संग परिणय सूत्र में बंध गए। आनंद कारज की रस्म चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के श्री गुरुद्वारा साहिब में हुआ। विक्रमादित्य सिंह ने शादी चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर एवं सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की पुत्री अमरीन कौर के साथ लावां फेरे लिए। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्यों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। बता दें, बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। विक्रमादित्य की पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की सुदर्शना सिंह से हुई थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया। अब उन्होंने दूसरी शादी चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर से की है।
2 of 7
डाॅक्टर अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
जानिए डॉ. अमरीन सेखों के बारें में
डॉ. अमरीन सेखों के पास अंग्रेजी और मनोविज्ञान में दोहरी मास्टर डिग्री है और उन्होंने मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। डॉ. अमरीन सेखों पंजाब यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर काम रह रही हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. सेखों विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त हैं। वह करीब 35 साल की हैं और उनकी यह पहली शादी है।
3 of 7
डाॅक्टर अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : संवाद
कौन हैं विक्रमादित्य सिंह?
विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के एक प्रमुख राजनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। वे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में, वे हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग तथा शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डाॅक्टर अमरीन काैर से परिणय सूत्र में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : संवाद
वे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने हिमाचल के बिशप कॉटन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। इसके बाद, उन्होंने लंदन से इतिहास में मास्टर्स डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
5 of 7
अपने मामा के साथ विक्रमादित्य सिंह व उनकी पत्नी अमरीन।
- फोटो : संवाद
राजनीतिक कॅरियर
विक्रमादित्य सिंह ने 2013 में राजनीति में प्रवेश किया और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। वे 2017 में पहली बार शिमला ग्रामीण से विधायक चुने गए और 2022 में दोबारा इस सीट से जीत हासिल की। 2022 में, उन्हें सुक्खू सरकार में लोक निर्माण विभाग, युवा सेवा और खेल विभाग का मंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वर्तमान में इनके पास लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने उन्हें मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उनका मुकाबला भाजपा की कंगना रनौत से हुआ, लेकिन वे हार गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।