इस साल से आधार कार्ड अब आपके लिए और जरूरी हो जाएगा। केंद्र से मिले दिशा निर्देशों के बाद राज्य सरकारों ने कई अहम योजनाओं और कार्यों के लिए आधार जरूरी कर दिया है। आइए हम आपको बताते हैं किन किन कामों में अब सिर्फ आधार कार्ड की चलेगा-
1. केंद्र सरकार की ताजा घोषणा के अनुसार एक अप्रैल से बिना आधार कार्ड अब किसी भी बैंक में आसानी से खाता नहीं खोल पाएंगे। आधार कार्ड की कॉपी देकर ही खाता खुल सकेगा। तकरीबन सभी बैंकों ने ये नियम लागू कर दिया है।
2. यूजीसी की ओर से छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी आधार कार्ड के जरिए ही उनके बैंक में जमा करवाई जाएगी। शिक्ष्ाा विभाग ने इसी साल से कॉलेजों, स्कूलों को छात्रों के आधार लेना जरूरी कर दिया है ताकि स्कॉलरशिप मिलने में कोई दिक्कत न आए। सम्पत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
3. फ्री एलपीजी कनेक्शन के लिये भी आधार नंबर की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री कनेक्शन के लिए आधार नंबर देना जरूरी किया गया है। एलपीजी सब्सिडी भी आधार नंबर लिंक करने के बाद मिलेगी। हिमाचल में एक लाख गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी आधार कार्ड लिंक न होने से लैप्स हो रही है।
4. पेन कार्ड बनाने के लिए भी आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। 1 जुलाई 2017 से ये नियम लागू हो जाएगा। यानि पेन कार्ड बनाने के लिए पहले आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। दूसरा पहचान पत्र काम नहीं आएगा।