हिमाचल प्रदेश में 70वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यस्तरीय समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हुआ। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की।
2 of 9
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अनिल कूपर
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और एनएसएस के स्वयंसेवियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
3 of 9
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अनिल कूपर
इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को अक्तूबर 2016 से छह प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा की। इसका लाभ राज्य के लगभग पौने दो लाख कर्मचारियों और करीब डेढ़ लाख पेंशनरों को होगा।
4 of 9
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अनिल कूपर
इससे राजकोष पर 360 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिमाचल में 300 करोड़ का निवेश किया जाएगा। प्रदेश में 276 नए उद्योग लगाए जाएंगे जिससे 26 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
5 of 9
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अनिल कपूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से 28 दिन के भीतर सुझाव मांगे गए हैं।