फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में फिर हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा 108 साल पुराना भाप इंजन

Fri, 29 Jan 2016 10:29 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

शिमला में फिर हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा 108 साल पुराना भाप इंजन

108 year old railway steam engine on kalka shimla rail track

हेरिटेज कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर इंग्लैंड से आए विदेशी पर्यटकों ने ऐतिहासिक भाप इंजन में जुड़े डिब्बों में सफर करने का भरपूर आनंद उठाया। फोटो: नरेश भारद्वाज

शिमला में फिर हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा 108 साल पुराना भाप इंजन

108 year old railway steam engine on kalka shimla rail track

इंग्लैंड से आए 29 विदेशी पर्यटकों के इस दल के सभी सदस्यों ने भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला के अंग्रेजों के समय में बने ट्रैक पर रोमांच भरा सफर किया। एक बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक शिमला रेलवे स्टेशन से तारादेवी और वहां से वापसी का सफर करवाया गया।

शिमला में फिर हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा 108 साल पुराना भाप इंजन

108 year old railway steam engine on kalka shimla rail track

ट्रेवल पालस इंडिया की ओर से करवाए गए इस हेरिटेज रेलवे के सफर में शामिल 68 वर्षीय क्रिस लुईस और 74 वर्षीय सेड्रिक स्पीलर सहित उनके सभी साथियों ने शिमला रेलवे स्टेशन से लेकर तारादेवी और वहां से वापस रेलवे स्टेशन के इस सफर की यादों को जिंदा रखने के लिए खूब फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में फिर हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा 108 साल पुराना भाप इंजन

108 year old railway steam engine on kalka shimla rail track

कैमरे में कैद की यादों को लेकर गए इन विदेशी मेहमानों का कहना है कि पहाड़ों पर बसे शिमला और यहां को जोड़ने वाली इस हेरिटेज ट्रैक पर सफर करने का उनका सपना आज साकार हुआ। 108 साल के इतिहास को अपने में समेटे इस भाप इंजन की छुक-छुक और हर मोड़ पर लंबा हार्न बजाने की यादें उनके जहन में हमेशा रहेंगी।

विज्ञापन

शिमला में फिर हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा 108 साल पुराना भाप इंजन

108 year old railway steam engine on kalka shimla rail track

टूअर को आर्गेनाइज करने वाले अमित चड्ढा और रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजय गेरा ने बताया कि इंग्लैंड से आए इन मेहमानों को इस रेलवे लाइन के पूरे इतिहास की जानकारी दी गई। अमित ने बताया कि उनकी ट्रेवल एजेंसी हर साल अक्तूबर से लेकर मार्च तक विदेशी मेहमानों को भारत के ऐतिहासिक रेलवे ट्रैक पर इस तरह के सफर करवाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed