फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 1000 शिक्षकों का होने वाला है तबादला, निदेशालय ने सरकार को सौंपी सूची

Fri, 13 Apr 2018 01:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 13 Apr 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
1000 Teachers transfers in himachal pradesh

जयराम सरकार शहरों के आसपास स्थित सरकारी स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा को पढ़ाने वाले 1020 लेक्चररों को बदलने की तैयारी में है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते दस वर्षों के दौरान जिला मुख्यालयों के 25 किलोमीटर के दायरे में टिके 1020 शिक्षकों की सूची तैयार कर सरकार को सौंप दी है। सरकार को सौंपी गई सूची में बताया गया है कि सबसे अधिक लेक्चरर हमीरपुर जिला मुख्यालय के इर्दगिर्द ही बीते दस सालों के दौरान घूमते रहे हैं।

1000 Teachers transfers in himachal pradesh

हमीरपुर में 249, बिलासपुर में 187, ऊना में 122, कांगड़ा में 96, मंडी में 81, शिमला में 68, सोलन में 62, नाहन में 54, चंबा में 55 और किन्नौर जिला मुख्यालय के आसपास 16 लेक्चररों ने दस साल बिताए हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक सरकार इन शिक्षकों को अब बदलने की तैयारी में है।

1000 Teachers transfers in himachal pradesh

दूरदराज के क्षेत्रों में इन शिक्षकों की ड्यूटियां लगाए जाने की संभावना है। जिला मुख्यालयों के आसपास ही नौकरी करने वाले इन लेक्चररों में से अधिकांश एक-दूसरे के साथ म्यूचुअल ट्रांसफर करते रहते हैं। तीन साल का सेवाकाल पूरा होते ही ये शिक्षक अपने तबादले करवा लेते हैं। इस कारण अन्य शिक्षकों को शहरों के आसपास आने का मौका ही नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन
1000 Teachers transfers in himachal pradesh

सरकार ने दस वर्षों से शहरों के आसपास टिके शिक्षकों की सूची मिलने के बाद बीस वर्षों से इन क्षेत्रों में टिके छठी से जमा दो तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की सूची तैयार करने के आदेश भी दे दिए हैं। इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने भी जिला उपनिदेशकों से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। निदेशक उच्च शिक्षा अमरदेव ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार रिकॉर्ड एकत्र किया जा रहा है।

विज्ञापन
1000 Teachers transfers in himachal pradesh

विधानसभा बजट सत्र में बेशक शिक्षकों के लिए बनाया जा रहा ट्रांसफर एक्ट पेश नहीं किया गया लेकिन सचिवालय में इस मामले को लेकर काम जारी है। आईटी विभाग के सहयोग से इन दिनों शिक्षा विभाग ट्रांसफर सॉफ्टवेयर बना रहा है। माना जा रहा है कि एक्ट की जगह विभाग जल्द ही ट्रांसफर नीति का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में ला सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed