Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Udaipur Murder Case Silent procession took out in Udaipur in protest against murder of Kanhaiyalal
{"_id":"62bd67268a508048bf3ad4cc","slug":"udaipur-murder-case-silent-procession-took-out-in-udaipur-in-protest-against-murder-of-kanhaiyalal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के हत्या के विरोध में निकला मौन जुलूस, जयपुर, उदयपुर सहित ये जिले रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल के हत्या के विरोध में निकला मौन जुलूस, जयपुर, उदयपुर सहित ये जिले रहे बंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 30 Jun 2022 03:02 PM IST
सार
Udaipur Murder Case Silent procession took out in Udaipur in protest against murder of Kanhaiyalal
विज्ञापन
1 of 5
उदयपुर में मौन जुलूस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उदयपुर में दर्जी की जघन्य हत्या के विरोध में गुरुवार को राजस्थान बंद का एलान किया गया। हत्या के विरोध में गुरुवार को उदयपुर में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर गया। हजारों की संख्या में लोग मौन जुलूस में शामिल हुए।
2 of 5
हजारों की संख्या में जुटे लोग
- फोटो : Amar Ujala Digital
पथराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा
टाऊन हॉल से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला गया। हत्या के विरोध में लोग हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर सड़क पर उतरे। कई लोगों ने पोस्टर के जरिए आरोपियों की फांसी की मांग की। कलेक्ट्रेट से लौटते समय दिल्लीगेट चौराहे पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। जुलूस के दौरान कुछ इलाकों में छुटपुट वारदात की खबरें सामने आई। एक ढाबे को जला दिया गया। एक धर्मस्थल को भी नुकसान पहुंचा है।
3 of 5
उदयपुर में पथराव
- फोटो : Amar Ujala Digital
कई जिलों में रहा बंद का असर
वारदात के बाद प्रदेशभर में तीसरे दिन भी इंटरनेट बंद है। पूरे राजस्थान में एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। हिंदू और अन्य संगठनों ने जयपुर, उदयपुर, पाली, कोटा, जालोर, जैसलमेर सहित कई जिलों में बंद का एलान किया है। प्रदेश के सात से अधिक जिलों में बंद का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उदयपुर में सड़क पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : ANI
जयपुर में मुस्लिम समुदाय ने किया बंद का समर्थन
जयपुर में बंद को व्यापरी संगठन ने समर्थन दिया। जिसके बाद जयपुर के बाजार बंद रहे। इस बंद को मुस्लिम समुदाय का भी समर्थन मिला। जयपुर की चारदीवारी स्थित रामगंज बाजर, त्रिपोलिया, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, पुरोहित जी का कटला समेत जयपुर के सभी बाजर बंद रहे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से राजधानी में करीब एक हजार पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
5 of 5
जुलूस निकाल लोगों ने आरोपियों की फांसी की मांग की
- फोटो : ANI
गुजरात ने बसें रोकी
इधर गुजरात रोडवेज की सभी बसें अगले आदेशों तक राजस्थान में नहीं आएगी। गुजरात ने डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर से राजस्थान में आने वाली गुजरात रोडवेज की बसों को गुजरात के आखिरी बस स्टैंड शामलाजी में रोक दिया है। गुजरात रोडवेज प्रबंधन ने सभी सरकारी बसों को वापस बुलाने का निर्णय किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।