फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A grand Ravana Dahan took place in Ajmer, with thousands of people witnessing the drone show.

अजमेर: रावण दहन का अनोखा नजारा, नाभि से निकला घूमता चक्र तो हिलने लगीं पुतले की आंखें; ड्रोन शो ने खींचा ध्यान

Tue, 20 Oct 2026 09:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 09:16 PM IST
सार

अजमेर के पटेल मैदान में विजयदशमी पर 65 फीट ऊंचे रावण और 45-45 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। खास बात यह रही कि रावण का पुतला एक मुस्लिम परिवार ने बनाया। रावण की हिलती आंखों, तलवार और मुंह से निकलते अंगारों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

विज्ञापन
A grand Ravana Dahan took place in Ajmer, with thousands of people witnessing the drone show.
अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

विस्तार

धार्मिक नगरी अजमेर के पटेल मैदान में विजयदशमी के अवसर पर दशहरा महोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। मंगलवार को जिले के सबसे बड़े 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। खास बात यह रही कि इस बार भी रावण का पुतला एक मुस्लिम परिवार ने बनाया, जिसने हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। रावण के साथ ही 45-45 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया गया।

विज्ञापन
हजारों लोगों की मौजूदगी में जला अहंकार रूपी रावण
पटेल मैदान में रावण दहन देखने के लिए शहरभर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मैदान में जैसे ही भगवान श्रीराम ने अपने धनुष से तीर चलाकर रावण की नाभि पर प्रहार किया, रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

रावण दहन का दृश्य उस समय और भी रोचक हो गया, जब पुतले की आंखें हिलने लगीं, वह तलवार चलाने लगा और उसके मुंह से अंगारे निकलने लगे। रावण की नाभि से निकलता घूमता हुआ चक्र भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। अंततः भगवान श्रीराम के प्रहार से अहंकार रूपी रावण का अंत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
रामजी की सवारी और भव्य स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत घसेटी बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर से भगवान श्रीराम की सवारी के साथ हुई। सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उसका भव्य स्वागत किया। पटेल मैदान पहुंचने के बाद मंच पर राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसमें हनुमानजी ने लंका दहन किया और फिर भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर पुतले को प्रज्वलित किया।

सौहार्द का दिया अनूठा संदेश
अजमेर नगर निगम की ओर से हर साल आयोजित होने वाले इस दशहरा महोत्सव की खासियत यह रही कि रावण का पुतला बनाने वाला परिवार मुस्लिम समुदाय से था। इस पहल ने गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश दिया। महोत्सव में बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही समाज में एकता और आपसी प्रेम का आह्वान भी किया गया। पटेल मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने एक बार फिर अजमेर की सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की परंपरा को रेखांकित किया।



ये भी पढ़ें- जयपुर: दशहरे पर तीन जगह जलेगा रावण, कहीं एक सौ इक्कीस फीट तो कहीं सत्तर फीट का पुतला

ड्रोन शो और लेजर शो बने आकर्षण का केंद्र
अजमेर नगर निगम की ओर से इस बार पटेल मैदान में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया। इसमें भगवान श्रीराम की आकृति सहित विभिन्न आकृतियां आसमान में प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने मैदान में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। लेजर शो ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

 

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

 

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

 

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

 

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

 

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

अजमेर में हुआ भव्य रावण दहन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed