Year Ender 2024: साल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल राजस्थान में ऐसी कई बड़ी घटनाएं-दुर्घटनाएं हुईं जिन्हें दशकों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। कई खबरें ऐसी भी रहीं, जिनकी देशभर में चर्चाओं में रही। आईए, एक- एक कर जानते हैं इन घटनाओं के बारे में...
2 of 11
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
किरोड़ी के इस्तीफ से लेकर सीआई विवाद
सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पूरे साल चर्चाओं में रहे। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद उन्होंने 4 जून 2024 को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी, लेकिन अभी भी उनका इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। बीते एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर महिला इंस्पेक्टर कविता शर्मा के साथ उनका विवाद हुआ। इसको लेकर 5 दिसम्बर 2024 को उनके मंत्री होने के बावजूद भी किरोड़ी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया।
3 of 11
सलाखों के पीछे नरेश मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
समरावता थप्पड़ कांड-नरेश मीणा को जेल
उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने चुनाव ड्यूटी कर रहे एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ ( 13 नवम्बर 2024 ) मारा। इसके कारण वह अभी भी जेल में बंद हैं। इस घटना के बाद समरावता जल उठा। गांव में पुलिस और नरेश समर्थकों के बीच भीषण जंग हुई।
4 of 11
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा
- फोटो : सोशल मीडिया
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा विवादों में घिरे
इससे पहले सितम्बर 2024 में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा अपने नाबालिग बेटे के कारण विवादों में रहे। बैरवा के नाबालिग बेटे ने सोशल मीडिया पर एक रील डाली जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ जीप चला रहे थे और परिवहन विभाग की गाड़ी उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी। विवाद के चलते बैरवा को सफाई भी देनी पड़ी और जीप का चालान भी करवाया गया।
5 of 11
अजमेर कांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर ब्लैकमेल कांड में 32 साल बाद फैसला
देश को झकझौरने वाले 32 साल पुराने अजमेर ब्लैकमेल-रेप कांड में इस साल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। अजमेर की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट दो के माननीय न्यायाधीश ने 6 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। करीब 32 साल पहले अजमेर में हुए इस सेक्स स्कैंडल केस में 100 से अधिक कॉलेज छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उस वक्त यह देश का सबसे बड़ा ब्लैकमेल कांड बना था।