फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में बर्थडे सेलिब्रेशन: पंजाबी गायक खान साहिब गिरफ्तार, प्रशंसकों का सरप्राइज बना मुसीबत

Wed, 09 Jun 2021 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Imran Khan Aka Khan Sahib arrested in Phagwara of Punjab
गायक खान साहिब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पंजाब में 15 जून तक लॉकडाउन लगा है। इसके बावजूद खान साहिब के नाम से मशहूर प्रसिद्ध पंजाबी गायक इमरान खान को पिछले दिनों उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन के अवसर पर लॉकडाउन के दौरान आधी रात को बैंड बाजे के साथ सरप्राइज दिया था। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने खान साहिब और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सतनामपुरा थाना में धारा 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। खान साहिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। फगवाड़ा के प्रीत नगर में पंजाबी गायक खान साहिब उर्फ इमरान खान का निवास है। पुलिस के मुताबिक 7/8 जून की मध्यरात्रि को उनके जन्मदिन पर पंजाब के अलग-अलग शहरों से प्रशंसक बैंड बाजा लेकर उनके घर के आगे पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर वहां हंगामा किया। 
Punjabi Singer Imran Khan Aka Khan Sahib arrested in Phagwara of Punjab
फगवाड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में दिख रहा है कि आंखें बंद कर एक व्यक्ति खान साहिब को बाहर लाता है और उनके आते ही प्रशंसक बैंड बजा कर जन्मदिन की मुबारकबाद के बाद भंगड़ा डालते हैं। खान साहिब भी भंगड़ा डालते नजर आते हैं। 

Punjabi Singer Imran Khan Aka Khan Sahib arrested in Phagwara of Punjab
फगवाड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो वायरल होने पर सतनामपुरा थाना में धारा 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी फगवाड़ा सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि गायक इमरान खान उर्फ खान साहिब को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Imran Khan Aka Khan Sahib arrested in Phagwara of Punjab
गायक खान साहिब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि मामले को बहुत गंभीरत से लिया जा रहा है। जांच की जाएगी कि लॉकडाउन में इतने लोग बैंड बाजे के साथ कैसे पहुंच गए। मामले में 4/5 लोग नामजद और अन्य अज्ञात हैं। सभी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।  
विज्ञापन
Punjabi Singer Imran Khan Aka Khan Sahib arrested in Phagwara of Punjab
जिमी शेरगिल - फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले अप्रैल में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल को पंजाब के लुधियाना में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि अदाकार जिमी शेरगिल ने शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed