{"_id":"60223a8bdab7e165cd22e021","slug":"punjab-farmers-protest-against-bjp-state-president-in-firozpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब : फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, बठिंडा में पोस्टर फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, बठिंडा में पोस्टर फाड़े
Tue, 09 Feb 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश प्रधान की गाड़ी घेरते प्रदर्शनकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी का विरोध जारी है। मंगलवार को फिरोजपुर में किसानों ने भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का घेराव किया। वहीं बठिंडा में भाजपा नेताओं के पोस्टर फाड़ने और उन पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है।
फिरोजपुर में भाजपा प्रदेश प्रधान का घेराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर स्थित एक पैलेस में मंगलवार को पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा अपने वर्करों से बैठक करने पहुंचे थे। शर्मा की पहुंचने की खबर मिलते ही किसानों ने उनका घेराव किया और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़कर किसान शर्मा की गाड़ी तक जा पहुंचे।
फिरोजपुर में जुटे प्रदर्शनकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू की पगड़ी उतारने की भी कोशिश की गई। हालांकि किसान नेता हरनेक सिंह का कहना है कि किसानों ने शर्मा की गाड़ी पर हमला नहीं किया, यह शरारती तत्वों का काम है। पुलिस ने भी कहा कि शर्मा की गाड़ी पर कोई हमला नहीं हुआ। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। वहीं इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के पास धरना देकर जीटी रोड को जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में फाड़े गए पोस्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा के पचास वार्डों में से 42 वार्डों से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशियों की ओर से शहर की विभिन्न जगहों पर लगाए गए पोस्टर को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के दवाब में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। सुखपाल सिंह सरां ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे दो स्कूटी सवार युवाओं ने शहर में भाजपा प्रत्याशियों के लगे पोस्टरों को फाड़ा और फिर प्रत्याशियों के चेहरे पर कालिख पोत दी। महना चौक स्थित एक चाय वाले ने जब युवाओं को ऐसा करने से रोका तो युवाओं ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
बठिंडा में भाजपा प्रत्याशियों के पोस्टर पर लगाई कालिख।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा के वार्ड नंबर 26 से मोहन लाल, 27 से सरीना गोयल, 38 से नीशा शर्मा, 44 से जतिन साहिल के पोस्टरों को कैंची से फाड़ने के बाद प्रत्याशियों के चेहरे पर कालिख पोती गई। उन्होंने बताया कि आरोपी एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुके हैं। वहीं बठिंडा के थाना कोतवाली के एसएचओ दलजीत सिंह का कहना था कि पुलिस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा।