फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से झूम उठा अटारी बॉर्डर, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में दिखा जवानों का शौर्य

Thu, 15 Aug 2024 05:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Aug 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
People danced patriotically at Attari border on Independence Day
अटारी बॉर्डर - फोटो : ANI

स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार शाम अटारी सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने आए लोगों में अलग ही जोश देखने को मिला। रिट्रीट सेरेमनी से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब की संस्कृति और वहां के गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं इस दौरान बीएसएफ जवानों का जोश हाई रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे सैलानी हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से बीएसएफ के जांबाजों का हौसला बढ़ाते दिखे। बीटिंग द रिट्रीट समारोह शुरू होते-होते माहौल देशभक्ति से और भी ओतप्रोत हो गया।

People danced patriotically at Attari border on Independence Day
attari border - फोटो : ANI

इससे पहले बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एसएस चंदेल ने अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर 78वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर डीआईजी चंदेल ने कहा कि मैं सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं।

People danced patriotically at Attari border on Independence Day
अटारी बॉर्डर - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि हम सीमा की सुरक्षा पूरी लगन से कर रहे हैं ताकि देश हर दिन प्रगति करे और हम राष्ट्र को आगे ले जाने में सक्षम हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People danced patriotically at Attari border on Independence Day
अटारी बॉर्डर - फोटो : ANI

ड्रोन के बारे में उन्होंने कहा कि जवानों को मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। हम उन्हें हमारे सामने आने वाली किसी भी स्थिति के लिए प्रशिक्षित करते हैं। इसलिए, हम इस ड्रोन खतरे से भी प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं। वहीं अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएफ जवानों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed