फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर लाइव आया लक्खा, महराज रैली के लिए लोगों का किया धन्यवाद, किसान नेताओं से की ये अपील

Wed, 24 Feb 2021 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Feb 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Lakha Sidhana thanked people for Mehraj maha rally
महराज में मंच पर पहुंचा दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार देर रात फेसबुक पर लाइव हुआ और महराज रैली के लिए लोगों का धन्यवाद किया।  लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में हुई किसान महारैली में पहुंचा था और मंच से उसने किसानों को संबोधित किया था। लक्खा पर दिल्ली पुलिस एक लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। महराज रैली में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था, इसके बावजूद सिधाना मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। वीडियो जारी कर सिधाना ने कहा कि मेरे कहने पर महराज में पहुंचे लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद। उसने दावा किया कि महराज में एक लाख से ज्यादा लोग अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे थे। हर वर्ग से लोग वहां आए थे। रैली में लोग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए। 

 
Lakha Sidhana thanked people for Mehraj maha rally
महराज में मंच पर बैठा लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद लक्खा ने किसान नेताओं से अपील की कि अब एक बड़ा कार्यक्रम दिल्ली में रखा जाए ताकि दिल्ली की सरकार को मालूम हो सके कि किसान चुप नहीं बैठेंगे। उसने बार्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाए गए नोटिस बोर्ड का भी जिक्र किया और कहा कि हमें इसका जवाब देना होगा। उसने पंजाब के युवाओं से अपील की कि जब भी बुलावा आए, हमें बड़ी संख्या में दिल्ली जाना होगा। 




Lakha Sidhana thanked people for Mehraj maha rally
लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा उसने राजनीतिक पार्टियों से अपने संबंधों पर बात की। उसने कहा कि मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं। इस रैली में लोग मेरे लिए नहीं, पंजाब के लिए जुटे थे। उसने अकाली दल और कांग्रेस पर इस मामले में सियासत न करने की भी अपील की। उसने कहा कि मेरा रोम रोम पंजाब का कर्जदार है। अगर मैं पकड़ा गया तो कोई बात ही नहीं, लेकिन अगर मैं बाहर रहा तो ये लड़ाई हम जीत लेंगे। उसने लोगों से अपील की कि मेरे साथ डटे रहो, हम ये आंदोलन जीत लेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakha Sidhana thanked people for Mehraj maha rally
लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब सत्कार सभा कमेटी व अन्य संस्थाओं ने मंगलवार को महारैली का आयोजन गांव महराज की दाना मंडी में किया था। रैली में हजारों की संख्या में युवा किसान और उनके परिवारों की महिलाएं भी शामिल हुईं थीं। दोपहर करीब 1.45 बजे अचानक लक्खा सिधाना मंच पर पहुंचा। उसे देखते ही युवाओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद और किसान मजदूर एकता के नारे लगाने शुरू कर दिए। उसने रैली को संबोधित करना शुरू किया और कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर जितने मर्जी झूठे केस दर्जकर ले लेकिन किसान अपने हक लेकर ही घर आएंगे।
विज्ञापन
Lakha Sidhana thanked people for Mehraj maha rally
लक्खा सिधाना - फोटो : ANI
लक्खा सिधाना मंगलवार को महारैली के दौरान डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक मौजूद रहा। रैली स्थल के नजदीक पंजाब पुलिस ने सख्त पहरेबंदी भी की थी लेकिन लक्खा अपने साथियों समेत रैली स्थल से आसानी से फरार हो गया। रैली के प्रबंधक बाबा हरदीप सिंह ने बताया कि लक्खा सिधाना रैली में आया था और मंच से चला गया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed