फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला को मारने के बाद आरोपियों ने किया था ऐसा काम...वीडियो से सामने आई सच्चाई

Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Video of Accused in Sidhu moosewala murder goes viral
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक माह बाद भी लगातार खुलासे हो रहे हैं। महज 19 साल के शूटर अंकित ने दोनों हाथों से 20 गोलियां चलाकर मूसेवाला की छाती को छलनी किया था। उसने दोनों हाथों में एक-एक पिस्टल लेकर पंजाबी गायक पर सबसे नजदीक जाकर गोलियां चलाई थीं। इस दौरान उसने दोनों ही पिस्टल खाली कर दी थीं। पंजाबी गायक की हत्या करने के बाद आरोपी शूटर एक दिन से ज्यादा कहीं नहीं रुके। आरोपी पांच राज्यों में घूमते रहे। इस दौरान ये फतेहाबाद, तोशाम, पिलानी, कच्छ, मध्यप्रदेश, बिलासपुर, यूपी व झारखंड में रुके। दिल्ली व हरियाणा में भी आए थे।


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को अंकित और उसके साथी को पकड़ा था। इसके बाद जांच में आरोपियों के मोबाइल से एक वीडियो मिला। इस वीडियो में आरोपी एक कार में बैठे हैं। कार में गाना चल रहा है और सभी हंसते हुए हथियार दिखा रहे हैं। उनके दोनों हाथों में हथियार हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 
 
Video of Accused in Sidhu moosewala murder goes viral
कार में हथियार दिखाते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
फौजी ने अंकित को मूसेवाला के पास जाने को कहा था
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रियव्रत उर्फ फौजी ने अंकित को मूसेवाला के करीब जाने को कहा था। अंकित लॉरेंस बिश्नाई- गोल्डी बराड़ गिरोह में जल्द ही अपना नाम कमाना चाहता था। उसने फोटो भी खिंचवाई थी, जिसमें कारतूस से सिद्धू मूसेवाला लिखा है और वह पीछे बैठकर हत्या का संकेत दे रहा है।

 
Video of Accused in Sidhu moosewala murder goes viral
वीडियो में दिख रहे आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
कनाडा में बैठे गोल्डी ने दिया था हत्या का आदेश
पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह दो से 7 जून तक कच्छ में रुके थे। यहां पर फौजी बिना मास्क के घूमने लगा। हालांकि उसने हुलिया बदलने के लिए दाढ़ी छोटी करवा ली थी। लेकिन बिना मास्क के घूमने की वजह से वह, दीपक मुडी और सचिन भिवानी उससे अलग हो गए थे। कनाडा में बैठे गोल्डी ने शार्प शूटरों को 28 मई को कॉल किया था और उसने अगले दिन यानि 29 मई को वारदात करने के  लिए  कहा था। वारदात से डेढ़ घंटे पहले गोल्डी ने प्रियव्रत को फोन किया था और बताया था कि मूसेवाला के घर का बड़ा दरवाजा खुल गया है और वह कभी भी घर से बाहर जा सकता है। जब गायक घर से निकला तो एक इंटरनेट कॉल आई कि मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ निकल रहा है और उसके साथ सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। हत्या करने के बाद प्रियव्रत ने गोल्डी को फोन कर बताया था कि काम हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Video of Accused in Sidhu moosewala murder goes viral
अंकित सेरसा की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के लिए ली थी वर्दी
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शूटर ने पंजाब पुलिस की वर्दी मूसेवाला की हत्या के लिए ली थी। आरोपियों ने सोचा था कि अगर वे सिद्धू की हत्या नहीं कर पाएंगे तो वह पुलिस की वर्दी में मूसेवाला के घर दबिश देने के बहाने जाएंगे और उसकी हत्या कर देंगे। यह भी योजना थी कि अगर पुलिस ने घेर लिया तो वे वर्दी पहनकर फरार होने में कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
Video of Accused in Sidhu moosewala murder goes viral
वीडियो में दिख रहे आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद अनजान व्यक्ति ले गया था हथियार
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि पंजाबी गायक की हत्या में इस्तेमाल हथियार किसी अंजान व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे और वारदात के बाद एक जून को वही व्यक्ति शूटरों से हथियार वापस ले गया था। हथियार उसे देने की पहले से प्लानिंग थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार कहां है और कहां से खरीदे गए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed