फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उड़ता नहीं, सड़क पर दौड़ता है ये जहाज, 'रामपाल एयरलाइन' की खूबी है कमाल

Mon, 01 Mar 2021 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Bathinda Man made an airplane with spare parts to ride on road 
बठिंडाा में सड़क पर दौड़ता जहाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के एक युवक ने अपना सपना पूरा करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। बठिंडा के गांव रामां के रहने वाले रामपाल ने इंजन के सहारे सड़क पर दौड़ने वाला जहाज तैयार करवाया है। इस जहाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस जहाज की फोटो खूब शेयर कर रहे हैं और इसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। पेशे से किसान रामपाल का सपना था कि उसका अपना जहाज हो। इस शौक को पूरा करवाने के लिए गांव ज्ञाना के कुलदीप सिंह की मदद ली और ढाई लाख रुपये की कीमत से जहाज बनवा लिया। रामपाल ने दावा किया कि उसके द्वारा तैयार करवाया गया सड़क पर दौड़ने वाला जहाज दुनिया का पहला ऐसा जहाज है जो पेट्रोल एवं डीजल पर चलता है। रामपाल सिंह ने बताया कि उसे अलग अलग स्टेच्यू बनाने का शौक है। उसका सपना था कि वह खुद एक जहाज को सड़क पर दौड़ाए। अपना सपना पूरा करने के लिए उसने एक इंजन के सहारे सड़क पर दौड़ने वाला जहाज बनवाया। युवक ने इस जहाज का नाम रामपाल एयरलाइंस रखा है। पूरा जहाज जुगाड़ से बनाया गया है।

 
Bathinda Man made an airplane with spare parts to ride on road 
गांव रामां का रामपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामपाल ने इंजन को फिट कर जहाज की तरह पूरा मैटिरियल लगाया गया है। जहाज की तरह आगे एक सीट और पीछे दो सीटें लगवाई गई हैं। जहाज को उसने गांव ज्ञाना निवासी कुलदीप सिंह से तैयार करवाया है। 
 
Bathinda Man made an airplane with spare parts to ride on road 
बठिंडा में सड़क पर दौड़ता जहाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बताया कि अब तक इस जहाज पर ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इस जहाज में अभी नए टायर लगवाने हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण उसने अभी काम को बीच में ही रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bathinda Man made an airplane with spare parts to ride on road 
बठिंडा के युवक ने बनाया सड़क पर दौड़ने वाला जहाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीस किलोमीटर की मिलती है रफ्तार 
रामपाल ने बताया कि उसके द्वारा तैयार करवाया गया जहाज बीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलता है। अगर इसकी रफ्तार बढ़ाई गई तो ब्रेक लगाने में थोड़ी मुश्किल आएगी। 
 
विज्ञापन
Bathinda Man made an airplane with spare parts to ride on road 
सड़क पर दौड़ता जहाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब रामपाल इस जहाज को लेकर अपने गांव रामां पहुंचा तो पूरे गांव के लोग उसके जहाज को देखने आए और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाई। जब वो सड़क पर जहाज को लेकर जाता है तो लोग उसे रास्ते में रोक कर फोटो खिंचवाते और उसके साथ बात करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed