{"_id":"57f51d224f1c1bb02726f66d","slug":"nawazuddin-siddiqui-failed-because-of-opposition-from-hindu-organizations-in-ramlila-roll","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" भगवान राम का प्रशंसक हूं, मारीच का रोल नहीं करने से निराश हूं :नवाजुद्दीन सिद्दीकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम का प्रशंसक हूं, मारीच का रोल नहीं करने से निराश हूं :नवाजुद्दीन सिद्दीकी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:08 PM IST
सार
- ऐन वक्त पर अज्ञात आशंकाओं के चलते कार्यक्रम निरस्त
- नवाजुद्दीन ने कहा, अगले साल फिर की जाएगी कोशिश
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन का स्थानीय रामलीला में ‘मारीच’ बनने का बचपन का ख्वाब पूरा नहीं हो सका है। हिंदू संगठनों ने भी दंगाग्रस्त इलाके में इस तरह के कार्यक्रम पर ऐतराज जताया। ऐन वक्त पर अज्ञात आशंकाओं के चलते कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। रामलीला कमेटी और पुलिस की ओर से भीड़ अत्यधिक और इंतजाम कम होने का हवाला दिया गया है। नवाज इसको लेकर मायूस दिखे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष भरा रहा है। वह अगले साल फिर रामलीला में रोल के लिए कोशिश करेंगे। आयोजकों के निमंत्रण पर कल ही उन्होंने ‘मारीच’ का अभिनय करने के लिए कहा था, इसके लिए वह दिनभर घर में ही रिहर्सल करते रहे। बुधवार रात दस बजे नवाज के रामलीला में आने की सूचना फैलते ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थानीय खुफिया विभाग की ओर से भी आयोजन स्थल कम और भीड़ ज्यादा होने की रिपोर्ट दी गई।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन के जरिए अवाम को देना चाहते थे संदेश
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आयोजकों को यह समझाने की कोशिश की कि रामलीला में दोनों समुदायों की भीड़ एकत्र होगी, ऐसे में अगर किसी ने कोई शरारत कर दी तो लेने के देने पड़ सकते हैं। भारत-पाकिस्तान रिश्तों को लेकर पहले से ही जिले को अलर्ट पर रखा गया है। इसी आशंका के चलते रामलीला के संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने नवाजुद्दीन का कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा की। त्यागी ने बताया कि अब यह रोल रामलीला के अन्य कलाकार ही करेंगे। इस बारे में एसपी देहात राकेश कुमार जौली का कहना है कि कार्यक्रम निरस्त करने का फैसला आयोजकों का ही है। पुलिस पहले से ही सुरक्षा कर रही है। रामलीला में रावण का रोल करने वाले विनीत कात्यान देर रात कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नवाजुद्दीन से मिलने उनके काजीवाड़ा स्थित घर पहुंचे। नवाजुद्दीन को माहौल को लेकर कमेटी द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी दी गई। नवाजुद्दीन मायूस तो हुए लेकिन उन्होंने शांति व्यवस्था को प्राथमिकता बताया। रावण का अभिनय करने वाले कात्यान ने कहा कि नवाजुद्दीन के जरिए अवाम को वह जो संदेश देना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचपन से ही भगवान राम का प्रशंसक हूं
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने आवास पर नवाजुद्दीन ने बातचीत में कहा कि मैं बचपन से ही भगवान राम का प्रशंसक रहा हूं। इसी वजह से मैंने ‘मारीच’ का रोल अदा करने का फैसला लिया था। अज्ञात आशंकाओं के चलते कार्यक्रम कैंसल किया गया है। अभिनय की तैयारी के लिए मैने दिनभर रिहर्सल किया, डायलॉग याद किए थे। नवाज ने यह भी कहा कि मेरा जीवन कठिन परिश्रम से गुजरा है। अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है, अगले साल फिर रामलीला में अभिनय के लिए कोशिश करेंगे।
- ऐन वक्त पर अज्ञात आशंकाओं के चलते कार्यक्रम निरस्त
- नवाजुद्दीन ने कहा, अगले साल फिर की जाएगी कोशिश