{"_id":"5801f3e64f1c1b691a28e319","slug":"jai-gurudev-samagam-stampede-on-rajghat-bridge-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये दर्दनाक तस्वीरें दिखा रही हैं वाराणसी में 24 मौतों का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये दर्दनाक तस्वीरें दिखा रही हैं वाराणसी में 24 मौतों का मंजर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 15 Oct 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में बाबा जय गुरुदेव के एक कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा गंभीर रुप से घायल हैं। वाराणसी और चंदौली की सीमा पर पड़ाव के समीप राजघाट पुल पर भगदड़ मचने के कारण हादसा हुआ है। गौरतलब है कि डुमरिया में जय गुरुदेव के समागम का आयोजन था। इसी समागम में शामिल होने के लिए वाराणसी और आसपास के इलाकों से लाखों की तादाद में जय गुरुदेव के अनुयायी पहुंचे।
Trending Videos
राजघाट पुल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर अपना दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'अधिकारियों से बात की है और घायलों को सभी तरह की मदद करने का निर्देश दिया है।'
Deeply saddened by the loss of lives in the stampede in Varanasi. Condolences to the bereaved families. Prayers with those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2016
जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबा
- फोटो : अमर उजाला
जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबा को इस समागम में भाग लेना था। बाबा बड़ी संख्या में अनुयायियों के साथ पड़ाव की ओर बढ़ रहे थे। इस घटना की वजह बताते हुए बनारस के डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में सिर्फ 3000 लोगों के आने की परमिशन थी, लेकिन इसमें 3 लाख से अधिक लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में भगदड़ के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया है। भगदड़ का कारण राजघाट पुल पर भीड़ का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि हालात बहुत भयावह है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।