फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये दर्दनाक तस्वीरें दिखा रही हैं वाराणसी में 24 मौतों का मंजर

Sat, 15 Oct 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 15 Oct 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
Jai gurudev samagam stampede on Rajghat bridge in Varanasi
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
बनारस में बाबा जय गुरुदेव के एक कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा गंभीर रुप से घायल हैं। वाराणसी और चंदौली की सीमा पर पड़ाव के समीप राजघाट पुल पर भगदड़ मचने के कारण हादसा हुआ है। गौरतलब है कि डुमरिया में जय गुरुदेव के समागम का आयोजन था। इसी समागम में शामिल होने के लिए वाराणसी और आसपास के इलाकों से लाखों की तादाद में जय गुरुदेव के अनुयायी पहुंचे।

Jai gurudev samagam stampede on Rajghat bridge in Varanasi
राजघाट पुल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर अपना दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'अधिकारियों से बात की है और घायलों को सभी तरह की मदद करने का निर्देश दिया है।'


 
Jai gurudev samagam stampede on Rajghat bridge in Varanasi
जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबा - फोटो : अमर उजाला
जय गुरुदेव के अनुयायी पंकज बाबा को इस समागम में भाग लेना था। बाबा बड़ी संख्या में अनुयायियों के साथ पड़ाव की ओर बढ़ रहे थे। इस घटना की वजह बताते हुए बनारस के डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में सिर्फ 3000 लोगों के आने की परमिशन थी, लेकिन इसमें 3 लाख से अधिक लोग आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jai gurudev samagam stampede on Rajghat bridge in Varanasi
वाराणसी में भगदड़ के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया है। भगदड़ का कारण राजघाट पुल पर भीड़ का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Jai gurudev samagam stampede on Rajghat bridge in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि हालात बहुत भयावह है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed