{"_id":"628b95c3ef838b598126b343","slug":"pre-monsoon-in-mp-rain-in-satna-chhatarpur-many-trees-and-poles-collapsed-due-to-strong-winds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pre Monsoon in MP: सतना-छतरपुर में तेज बारिश, तेज हवाओं से कई पेड़-खंभे धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pre Monsoon in MP: सतना-छतरपुर में तेज बारिश, तेज हवाओं से कई पेड़-खंभे धराशायी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 May 2022 07:40 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सतना में 11, खजुराहो में 8.3, नौगांव में 8, रीवा में 7, मंडला में 5, ग्वालियर में 4, टीकमगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सागर में बारिश की जानकारी है।
विज्ञापन
1 of 3
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधि शुरू हो गई है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सतना में 11, खजुराहो में 8.3, नौगांव में 8, रीवा में 7, मंडला में 5, ग्वालियर में 4, टीकमगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सागर में बारिश की जानकारी है।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने रीवा संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, वहीं आज सतना जिले में मौसम ने करवट ली और जिले के मझगवां, कोठी, बिरसिंहपुर, कोटर, नागौद कस्बे में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर छोटे छोटे ओले भी गिरे।
2 of 3
छतरपुर में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश
छतरपुर में भी आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आंधी और धूल भरी हवाओं में आवागमन बाधित रहा तो जिले भर में इस आंधी से आधा दर्जन पेड़, खंभे, होर्डिंग, टेंट गिरने की खबर है। हालांकि इसमें किसी के हताहत और कोई जनहानि होने की ख़बर नहीं है। मौसम में आए अचानक आए बदलाव से बढ़ते तापमान में भारी कमी आई है और लोगों ने भारी गर्मी के बीच अचानक ठंडक आने से राहत की सांस ली है।
3 of 3
सतना जिले में मौसम ने करवट ली, जिले में कई जगह बारिश हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
सतना जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं इस भीषण गर्मी के दौरान सतना में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई और इस बारिश में ओले भी गिरे, अब लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है। सतना जिले के मझगवां, कोठी, बिरसिंहपुर, कोटर, नागौद कस्बे में अचानक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर छोटे छोटे ओले भी गिरे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।