फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrayaan 3: चांद वाली सफलता पर बिखरी खुशियां, BJP बोली-देश की लंबी छलांग, जानें कांग्रेस ने किसे दिया श्रेय

Wed, 23 Aug 2023 10:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 10:01 PM IST
सार

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के लिए गर्व का पल रहा। इसे प्रदेश के नेताओं ने देखा और सफलता पर हर्ष जताया। इस खुशी में भाजपा-कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे।  

विज्ञापन
Chandrayaan 3: BJP said - country's long jump, know who Congress gave credit to
चंद्रयान की सफलता पर झूम उठे युवा। - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के लिए गर्व का पल रहा। इसे प्रदेश के नेताओं ने देखा और सफलता पर हर्ष जताया। इस खुशी में भाजपा-कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे।  


 
Chandrayaan 3: BJP said - country's long jump, know who Congress gave credit to
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान-3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत संकल्पों का ही परिणान है कि अब हमाना विक्रम लैंडर चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्वगुरु बनने का राह पर अग्रसर है। वंदे मातरम, भारतमाता की जय। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच के परिणाम और इसरो के चंद्र-अभियान की सफलता के लिए हर भारतवासी व वैज्ञानिक को बधाई और मानवता के कल्याणार्थ भावी चंद्र-शोध के लिए शुभकामनाएं!

 
Chandrayaan 3: BJP said - country's long jump, know who Congress gave credit to
ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत नित नए आयाम गढ़ रहा है। इससे भारत का गौरव बढ़ रहा है। तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। 

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही गौरवमयी है। आज भारत के आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति की विजय हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। चन्द्रयान-3 उसी संकल्प की बहुत बड़ी विजय है। मैं सभी वैज्ञानिकों और टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने बहुत बड़ी चुनौती को स्वीकार किया। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई देते हुए कहा कि विश्व भर में पहली बार भारत में कीर्तिमान रचा है। मैं विश्वास दिलाता हूं विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब अग्रसर होगा। इसरो के सभी वैज्ञानिक और पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई। प्रधानमंत्री ने 9 वर्षों में करके दिखाया है, जिससे पूरे विश्व की निगाहें हमारे देश पर टिकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrayaan 3: BJP said - country's long jump, know who Congress gave credit to
वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का झंडा बहुत ऊंचाई पर जा रहा है और अब चांद पर भी पहुंच गया है। भारत दक्षिणी ध्रुव से चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने वाला पहला देश बना है। यह अमृतकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह संकल्प है कि भारत को विश्व में ताकतवर देश बनाएंगे, उसकी शुरुआत हो गई है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों और इसरों की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह देश के वैज्ञानिक समुदाय की उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिस पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने आज दुनिया को यह बता दिया है कि प्रतिभा और क्षमता के मामले में हम दुनिया के किसी देश से पीछे नहीं हैं। अन्य देशों के ऐसे ही अभियानों से काफी कम बजट में चंद्रयान अभियान की सफलता ने साबित कर दिया है कि सफलता सिर्फ संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि कड़ी मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और देश के प्रति निष्ठा रखकर भी ऐसी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक व्यक्तित्व से प्रोत्साहित देश का वैज्ञानिक समुदाय भारत को विज्ञान के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर देंगे।

 
विज्ञापन
Chandrayaan 3: BJP said - country's long jump, know who Congress gave credit to
उमा भारती और दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती ने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरों के वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को बधाई। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। यह पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का दृष्टिकोण है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed