Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rare Nal Tarang Resonates in Maihar, Reviving a 108-Year-Old Musical Tradition

एमपी: दुनिया के अनूठे नलतरंग की धुन से गूंज उठी मैहर की धरती, 108 साल पुरानी संगीत परंपरा हुई जीवंत

Sat, 14 Nov 2026 08:59 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 14 Nov 2026 08:59 AM IST
सार

मैहर में 52वें उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का आगाज सुरों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। दुनिया के अनूठे वाद्य नलतरंग की धुन से 108 साल पुरानी मैहर वाद्यवृंद की परंपरा जीवंत हो उठी।
 

विज्ञापन
MP: Rare Nal Tarang Resonates in Maihar, Reviving a 108-Year-Old Musical Tradition
मैहर में 52वें उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर की सांगीतिक विरासत एक बार फिर सुरों के जरिए जीवंत हो उठी। दुनिया के अनूठे वाद्य नलतरंग की धुन और मैहर वाद्यवृंद की सामूहिक प्रस्तुति ने श्रोताओं को संगीत की अनूठी दुनिया में पहुंचा दिया। शुक्रवार को 52वें पद्म विभूषण उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह की पहली शाम में 108 साल पुरानी मैहर की संगीत परंपरा की झलक देखने को मिली। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कृति संचालनालय के संचालक एनपी नामदेव ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि डायरेक्टर प्रकाश सिंह ठाकुर ने अतिथियों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, डही में होगा राज्य स्तरीय समारोह
विज्ञापन


नलतरंग की धुन ने किया मंत्रमुग्ध
समारोह का मुख्य आकर्षण मैहर वाद्यवृंद की राग मिश्र किरवानी में प्रस्तुति रही। दुनिया के अनूठे वाद्य नलतरंग की मधुर ध्वनि से पूरा परिसर गूंज उठा। मैहर वाद्यवृंद ने अपनी सामूहिक प्रस्तुति के जरिए 108 साल पुरानी संगीत परंपरा को नए सिरे से जीवंत किया। यह प्रस्तुति उस्ताद अलाउद्दीन खां की सामूहिक वादन की परिकल्पना और मैहर की समृद्ध सांगीतिक विरासत को समर्पित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: हर्षा रिछारिया ने साइबर क्राइम में की शिकायत, AI से बनी फर्जी तस्वीरें-वीडियो से बदनाम करने का आरोप

सरोद जुगलबंदी से भरतनाट्यम तक सजी संगीत की शाम
पहली शाम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कोलकाता के शिराज अली खां और अरिंदम भट्टाचार्य ने सरोद की जुगलबंदी पेश की। दिल्ली की शाम्भवी शुक्ला मिश्रा और उनके साथियों ने कथक की प्रस्तुति दी। नासिक के पंडित प्रसाद खापर्डे ने शास्त्रीय गायन से समां बांधा। वहीं पद्मश्री गीता चंद्रन और उनके दल ने भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुति दी। सभी प्रस्तुतियों को संगीत प्रेमियों ने खूब सराहा।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: प्रदेश के 18 जिलों में बनेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, 412 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होंगे उद्योग

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, संभागायुक्त शैलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, डॉ. केसी जैन, महारानी कवितेश्वरी देवी सिंह और जयंत जैन सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed