{"_id":"6af72c5c2602c30fb3077d21","slug":"mp-pm-modi-to-address-birsa-munda-jayanti-event-virtually-on-nov-15-state-level-function-in-dahi-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, डही में होगा राज्य स्तरीय समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, डही में होगा राज्य स्तरीय समारोह
Fri, 13 Nov 2026 08:57 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:57 PM IST
सार
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धार जिले के डही में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे, जबकि राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस दौरान डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह धार जिले के डही में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया जाएगा।
प्रदेश में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसी दिन आलीराजपुर जिले के जोबट में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 14 नवंबर को जबलपुर और 16 नवंबर को खंडवा तथा शहडोल जिले के ब्यौहारी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे।
ये भी पढ़ें- भोपाल: एसबीआई लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के जेवर गायब, साबुत मिला ताला; दुबई से बेटी आई तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
जनजातीय कल्याण के लिए 47,295 करोड़ का बजट
राज्य सरकार ने जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए इस वर्ष 47,295 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 6,491 करोड़ रुपये अधिक है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों के 11,377 गांवों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, पीएम जनमन योजना के माध्यम से बैगा, भारिया और सहरिया जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आवास, सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के जरिए जनजातीय परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- एमपी: लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500-1500 रुपये