फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrayaan 3: सीएम शिवराज बोले- चांद पर जय हो, चुनावों पर बात बीच में छोड़ नेता बने गौरवमयी पल के साक्षी

Wed, 23 Aug 2023 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा के दफ्तर में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक चल रही थी। इस दौरान नेताओं ने चुनावी चर्चा छोड़ टीवी पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। फिर तिरंगा लहराकर जश्न भी मनाया।  
 

विज्ञापन
Chandrayaan 3: Shivraj said - Hail to the moon, the leader became witness to the glorious moment
भोपाल में चल रही बैठक के बीच नेताओं ने चंद्रयान की लैंडिंग देखी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश भाजपा के दफ्तर में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक चल रही थी। केंद्रीय नेता भी भोपाल में थे। नेताओं ने चुनावी चर्चा छोड़ टीवी पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। फिर तिरंगा लहराकर जश्न भी मनाया।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव समेत अन्य नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रयान-3 की सफलता पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा 'चांद पर जय हो।'




दरअसल, भोपाल में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक थी। इसमें प्रदेश संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सह-प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के गौरवमयी पल के साक्षी बने। सभी नेताओं ने देश के वैज्ञानिकों तथा देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी है। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की। नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। विष्णुदत्त शर्मा ज्योति टॉकिज पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया और उनका मुंह मीठा कराया। 

 
Chandrayaan 3: Shivraj said - Hail to the moon, the leader became witness to the glorious moment
चंद्रयान की सफलना के बाद नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। - फोटो : सोशल मीडिया
चौहान बोले- पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान-3 ने आज एतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा विक्रम लैंडर चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। वंदे मातरम, भारत माता की जय।
 
Chandrayaan 3: Shivraj said - Hail to the moon, the leader became witness to the glorious moment
जश्न मनाते भाजपा नेता। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश अध्यक्ष ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के अथक मेहनत का ही परिणाम है। देश की 140 करोड जनता उत्साहित होकर सभी वैज्ञानिकों को आभार व्यक्त कर बधाई दे रही है। आज मील का पत्थर तक पहुंचने का काम देश के वैज्ञानिकों ने किया है। पिछले चन्द्रयान की लैंडिंग में कुछ चूक हो गई थी तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मैं आप सभी के साथ खडा हूं। यह नेतृत्व की इच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति ही है, जिसके कारण ही आज दुनिया के अंदर दक्षिणी धु्रव पर चन्द्रयान 3 की लैंडिंग होकर भारत ने इतिहास बनाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनेगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed