{"_id":"6af7e0f0abf1af8c8f003589","slug":"mp-to-get-56th-district-mohan-yadav-revives-shivraj-s-unfulfilled-promise-on-pichhore-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: एमपी को मिलेगा 56वां जिला? शिवराज का अधूरा वादा अब सीएम मोहन यादव करेंगे पूरा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: एमपी को मिलेगा 56वां जिला? शिवराज का अधूरा वादा अब सीएम मोहन यादव करेंगे पूरा!
Sat, 14 Nov 2026 09:47 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:47 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में 56वां जिला बनने की उम्मीद फिर बढ़ गई है। शिवपुरी के पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुनर्गठन आयोग के सामने प्रस्ताव रखने का भरोसा दिया है। तीन साल पहले शिवराज सिंह चौहान भी इसकी घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अब तक जिला नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक नक्शे में एक और जिले के जुड़ने की संभावना बन रही है। शिवपुरी जिले के पिछोर को अलग जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार इस मांग को प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सामने रखेगी। आयोग की सिफारिश के आधार पर इस दिशा में आगे की प्रक्रिया तय होगी। ऐसा होने पर पिछोर प्रदेश का 56वां जिला बन सकता है। मुख्यमंत्री पिछोर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जिला बनाने की मांग को लेकर नारे लगाए। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी मंच से यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को जिला बनाने से विकास की गतिविधियों को गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पिछोर को जिला बनाने की इच्छा पूरे क्षेत्र की है।
ये भी पढ़ें- एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, डही में होगा राज्य स्तरीय समारोह
तीन साल पहले भी हुई थी घोषणा
पिछोर को जिला बनाने का मुद्दा नया नहीं है। अगस्त 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी की जीत होने पर पिछोर को जिला बनाने की घोषणा की थी। प्रीतम लोधी चुनाव जीत गए, लेकिन जिले का गठन नहीं हो सका। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान के बाद यह मांग फिर चर्चा में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल: हर्षा रिछारिया ने साइबर क्राइम में की शिकायत, AI से बनी फर्जी तस्वीरें-वीडियो से बदनाम करने का आरोप
शिवपुरी मुख्यालय से 100 किमी से ज्यादा दूरी
पिछोर फिलहाल शिवपुरी जिले का हिस्सा है। इसकी जिला मुख्यालय से दूरी 100 किलोमीटर से अधिक है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से अलग जिला बनाने की मांग की जा रही है। प्रस्तावित नए जिले में पिछोर के अलावा खनियाधाना, बामोरकलां, करेरा तहसील के कुछ हिस्सों और दतिया जिले के कुछ क्षेत्रों को शामिल किए जाने की संभावनाओं की भी चर्चा है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: प्रदेश के 18 जिलों में बनेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, 412 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होंगे उद्योग
आयोग की सिफारिश के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
प्रदेश सरकार ने जिलों, संभागों और तहसीलों की सीमाओं की समीक्षा के लिए प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग बनाया है। नए जिले बनाने और मौजूदा प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों पर इसी आयोग के माध्यम से विचार किया जा रहा है। पिछोर को लेकर भी अब आयोग की सिफारिश और सरकार के अंतिम निर्णय का इंतजार रहेगा।
ये भी पढ़ें- एमपी: प्रदेश सरकार 17 नवंबर को लेगी तीन हजार करोड़ का कर्ज, नवंबर में अब तक 15,573 करोड़ चुकाए भी
जनगणना के बाद ही बदल सकेंगी प्रशासनिक सीमाएं
जनगणना की प्रक्रिया के चलते 31 दिसंबर 2025 से प्रदेश की प्रशासनिक सीमाएं स्थिर (फ्रीज) हैं। ऐसे में जनगणना का काम पूरा होने तक नए जिले, संभाग या तहसीलों का गठन और सीमाओं में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, सरकार ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गठित प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग प्रदेश के 50 जिलों का दौरा कर चुका है। शेष पांच जिलों में भी इसी महीने बैठकें प्रस्तावित हैं। इसके बाद दिसंबर में संभाग स्तर पर जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई फिर टली: पुलिस बल नहीं मिलने से हाउसिंग बोर्ड ने बदली तारीख
दूरी और आबादी के आधार पर होगा पुनर्गठन
आयोग जिला मुख्यालय से गांव-कस्बों की दूरी, जनसंख्या और जिले के भौगोलिक विस्तार को पुनर्गठन का आधार बनाएगा। इसी के आधार पर जिलों, संभागों और तहसीलों की सीमाओं में बदलाव की सिफारिश की जाएगी। आयोग के सदस्य मुकेश शुक्ला के अनुसार, जिलों के दौरे के बाद संभाग स्तर पर बैठकें कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बीना, नागदा और चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग
प्रदेश में बीना को सागर से अलग जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसके अलावा उज्जैन जिले के नागदा, गुना जिले के चाचौड़ा और नर्मदापुरम जिले के पिपरिया को भी जिला बनाने के प्रस्ताव हैं। वहीं खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर को मिलाकर नया संभाग बनाने की मांग भी सामने आई है।