फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनकपुर से अयोध्याधाम पहुंची 'रिश्तों की बस' तो ऐसा रहा माहौल, योगी बोले- ये ऐतिहासिक पल, तस्वीरें

Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
 yogi adityanath welcomes india nepal bus service.

 समधियाने से शनिवार सुबह रिश्तों की बस आई तो अयोध्या चहक उठीं। अगवानी कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराज दशरथ और जनक के संबंधों का साक्षी बनने का अवसर मिला है। जनकपुर से अयोध्याधाम,  पशुपतिनाथ से काशी विश्वनाथ, मुक्तिनाथ समेत अनेक कड़ियां संबंधों को जोड़ती है, जो राजनीतिक संबंधों से और मजबूत होती है। जब मुख्यमंत्री स्वागत कर थे तो सिया-राम की झांकी संग ढोल-नगाड़े पर अयोध्यावासी भी थिरकते दिखे। चारों तरफ ऐसा उल्लास था। दो बसों में यात्रियों संग आए नेपाल के प्रदेश नबंर दो के दो मंत्रियों सरोज कुशवाहा, उषा यादव व जनकपुर की उपमहापौर गीता कुमारी मिश्रा ने कहा कि वे स्वागत से अभिभूत हैं.. एक बार फिर रामायणकालीन संबंध पुनर्जीवित हुए हैं। जब तक संसार रहेगा तब तक नेपाल-भारत संबंध बना रहेगा।

 yogi adityanath welcomes india nepal bus service.

जनकपुर से अयोध्या तक सीधी बस सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अयोध्या में इसकी अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तमाम मंत्रियों व अफसरों के साथ पहुंचे। 10 घंटे के सफर के बाद दो एसी बसों में सवार नेपाल के दो मंत्रियों समेत कुल 66 यात्री सुबह ठीक 8:50 बजे रामकथा पार्क पहुंचे। नया घाट से ही बस के आगे जनकपुर की झांकी तो पीछे अयोध्या की थीम पर सजी झांकी में कलाकार लोगों को बरबस ही मंत्रमुग्ध कर रहे थे। ढोल-नगाड़े के बीच हर कोई समधियाने आए रिश्तेदारों के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए दिखा। (बस सेवा का स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।)

 yogi adityanath welcomes india nepal bus service.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 9:12 बजे रामकथा पार्क पहुंचे, जहां नेपाल से आए मंत्रियों समेत सभी 66 यात्रियों का नेपाली भाषा में अनुवादित रामचरित मानस व अंगवस्त्र देकर स्वागत-सत्कार किया। मुख्यमंत्री ने कुशल-क्षेम भी पूछी। नेपाल व भारत के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक रिश्तों पर वहां के मंत्रियों से बातचीत की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतीश महाना, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, प्रमुख सचिव पर्यटन एके अवस्थी, परिवहन आयुक्त पी गुरुप्रसाद, कमिश्नर मनोज मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम अनिल पाठक ने जनकपुर से आए मंत्रियों व यात्रियों की हाल-चाल पूछे। (सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेते नेपाल से आए यात्री।)

विज्ञापन
विज्ञापन
 yogi adityanath welcomes india nepal bus service.

महापुरुषों की श्रेणी में आ गए मोदी: सरोज कुशवाहा
नेपाल से आए सुरक्षा मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि नेपाल के जनकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्वागत हुआ, उन्हें देखने व सुनने के लिए लाखों लोग आए। उनके ही प्रयास से नए धार्मिक रिश्तों की शुरूआत हुई है, इससे वो महापुरुषों की श्रेणी में आ गए हैं। बताया कि दो बसों में एक में 34 तो दूसरे में 32 कुल 66 यात्रियों के साथ हम सब अयोध्या आए हैं। आज फिर से रामायणकालीन अयोध्या का संबंध पुनर्जीवन प्राप्त किया है। बस सेवा राम-सिया के अटूट रिश्ते की तरह चलेगी। दिक्कतों पर दोनों देश व संबंधित प्रदेश मिलकर समाधान निकालेंगें। हमारा 10 घंटे का सफर कब बीत गया, पता नहीं चला। रास्ते में बिहार व यूपी सरकार समेत लोगों ने खूब स्वागत किया। जनकपुर की उपमहापौर गीता कुमारी मिश्रा ने कहा कि सभी यात्री अयोध्या आकर खुश हैं। यहां भी जनकपुर की तरह राममंदिर का भव्य निर्माण प्रतीक्षित है। (अयोध्या पहुंची बस का इस तरह स्वागत किया गया।)

विज्ञापन
 yogi adityanath welcomes india nepal bus service.
अयोध्या - फोटो : amar ujala

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भारत और नेपाल के बीच शुरू हुई बस सेवा ऐतिहासिक क्षण है। जनकपुर-अयोध्या को, काशी-वाराणसी को काठमांडू के साथ बस सेवा से सीधे जोड़ा जाए यह बात आजतक किसी ने नहीं सोची। यह केवल मोदी जी के समय में ही संभव हो पाया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करते हैं। जब भगवान राम जनकपुर गए थे, उस समय की परिस्थितियां कैसे रहीं होंगी और हजारों वर्षों के बाद जब जनकपुर  से अयोध्या बस सेवा शुरू हुई तो आज की परिस्थितियों में कितना अंतर आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed