फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के सबसे गंदे शहर पहुंचे सीएम योगी, अफसरों की लगा दी क्लास

Sun, 28 May 2017 08:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 May 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath in Gonda.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोंडा जिले के दौरे पर थे। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और मात्र पांच मिनट बाद ही वापस हो लिए। पहले से निरीक्षण के लिए प्रस्तावित जिला अस्पताल दुल्हन की तरह सजाया गया था इसलिए शायद योगी ने भांप लिया कि यहां कुछ मिलने वाला नहीं है।

yogi adityanath in Gonda.

दूसरा पड़ाव नगर कोतवाली था। नगर कोतवाली को भी करीने से सजाया गया था और पूरे परिसर को कालीन से ढका गया था। इसलिए सीएम ने अपना काफिला सीधे नगर पालिका लेकर चलने को कहा।

yogi adityanath in Gonda.

नगर पालिका कार्यालय शहर से होकर गुजरता है। सड़कों पर ठेले व दुकानें लगी थीं। प्रशासन ने किसी तरह जल्दी-जल्दी में उसे हटवाया। सीएम ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर गंदगी देखी और डीएम व कमिश्नर की ओर मुखातिब होते हुए कहा यहां लगता है कि कभी सफाई नहीं होती है इसीलिए गोंडा सबसे गंदा शहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yogi adityanath in Gonda.

सीएम ने नगर पालिका  के अधिशासी अधिकारी बलबीर सिंह से पूछा कि कितने सफाई कर्मी हैं तो उन्होंने बताया कि 560 सफाई कर्मी हैं इस पर योगी ने परिसर में दो जगह इकट्ठा कूड़ा को दिखाते हुए कहा कि यह क्यों लगा हुआ है। इसीलिए गोंडा सबसे गंदा है। शर्म की बात है।

विज्ञापन
yogi adityanath in Gonda.

इसके पूर्व जिला अस्पताल से निरीक्षण कर निकलते समय आशा बहुओं व कुछ अन्य लोग सड़क पर आ गए। सीएम की फ्लीट में शामिल अधिकारी व सुरक्षा में लगे अधिकारी सकते में आ गए लेकिन जब तक सुरक्षा कर्मी कुछ समझ पाते तब तक आशा बहुओं ने सीएम की गाड़ी को घेर लिया और अपनी बात बताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed