फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में इन महिला नेताओं का दिखेगा दमखम, जानें- किस पर कितनी जिम्मेदारी

Thu, 26 Jan 2017 02:22 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jan 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
women star campaigner in uttar pradesh assembly election.

इस विधानसभा चुनाव में महिला लीडरशिप के रूप में कई नए चेहरे उभरते दिख जाएंगे। डिम्पल यादव, प्रियंका वाड्रा, स्मृति ईरानी और अनुप्रिया पटेल जैसे चेहरों के दमखम की पहचान भी इस चुनाव में होगी।



सूबे की सियासत में हर चुनाव में कुछ चेहरे नजर आते रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री व भगवा चेहरा उमा भारती हर चुनाव में प्रमुखता से नजर आती रही हैं। फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा व जया बच्चन भी चुनाव प्रचार में आकर्षण बनते रहे हैं।

अबकी मायावती तो पहले की तरह पूरी ताकत से फिर गरजती नजर आएंगी, लेकिन सुषमा और जयाप्रदा के नजर आने की संभावना कम ही है। सोनिया और जया बच्चन की सीमित सभाओं के अनुमान हैं। पर, डिम्पल यादव, प्रियंका, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और अपना दल की नेता व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सक्रिय नजर आएंगी।

ये चेहरे अपने-अपने दलों को कितना फायदा पहुंचाएंगे यह तो नतीजे बताएंगे, बहरहाल करीब दो महीने तक चलने वाले चुनावी महापर्व में ये आकर्षण के केंद्र में रहेंगे। बता रहे हैं महेंद्र तिवारी-

women star campaigner in uttar pradesh assembly election.

भाजपा : स्मृति-हेमा होंगी भगवा मंडली की चेहरा
भाजपा ने आधी आबादी को साधने के लिए वैसे तो कई महिला मंत्रियों को मैदान में उतारा है, लेकिन मुख्य चेहरा स्मृति ईरानी और अभिनेत्री व मथुरा सांसद हेमामालिनी ही होंगी।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को उन्हीं के गढ़ में घेर चुकीं स्मृति और हेमा सपा-कांग्रेस गठबंधन की महिला स्टार प्रचारक डिम्पल-प्रियंका का जवाब होंगी। भाजपा के लिए हेमा पहले भी चुनावी सभाएं करती आई हैं। वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री व कपड़ा मंत्री के रूप में कई बार यूपी आ चुकीं स्मृति की धुआंधार सभाएं होंगी।

अन्य चेहरे : भाजपा के प्रचार के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उमा भारती, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी स्टार कैंपेनर होंगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह को भी पार्टी ने स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।

women star campaigner in uttar pradesh assembly election.

सपा-कांग्रेस गठबंधन : क्या लेडी लक बनेंगी डिम्पल-प्रियंका
यह पहला चुनाव है जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिम्पल यादव और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा पूरे प्रदेश में चुनाव करती नजर आएंगी। डिम्पल अभी तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं, लेकिन दूसरे प्रत्याशियों के प्रचार के लिए वे संभवत: पहली बार मैदान में उतरेंगी। वहीं, प्रियंका रायबरेली और अमेठी तक ही केंद्रित रही हैं। कांग्रेस ने पहली बार प्रियंका को स्टार कैंपेनर के तौर प्रोजेक्ट करने का फैसला किया है। दोनों अपने-अपने दल के प्रत्याशियों के साथ-साथ गठबंध के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त सभाएं भी करेंगी।

अन्य महिला चेहरे : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहला नाम है। पर, स्वास्थ्य कारणों से उनके सीमित कार्यक्रम की संभावना जताई जा रही है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, अभिनेत्री नगमा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा, कुमारी शैलजा, विजय लक्ष्मी साधो भी महिला प्रचारकों में शामिल हैं। सपा की ओर से अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद जया बच्चन और एमएलसी सरोजनी अग्रवाल भी स्टार कैंपेनर में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
women star campaigner in uttar pradesh assembly election.

बसपा : मायावती ही सब कुछ
बहुजन समाज पार्टी तीन चरण के चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर की सूची जारी कर चुकी है। इसमें पार्टी सुप्रीमो मायावती के अलावा दूसरी किसी महिला को स्थान नहीं मिल पाया है। मायावती बसपा की मुख्यमंत्री चेहरा तो हैं ही, किसी भी दल की ओर से घोषित सीएम चेहरे में अकेली महिला सीएम कैंडीडेट हैं। बसपा विधानसभा चुनाव के दौरान मायावती की 60 से 70 रैलियां कराने की तैयारी कर रही हैं। पहली रैली एक फरवरी को मेरठ से शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
women star campaigner in uttar pradesh assembly election.

अनुप्रिया भी होंगी स्टार प्रचारक
अपना दल की नेता व स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी उभरती महिला नेताओं में शामिल हैं। अपना दल, भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही अनुप्रिया सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंच पर अनुप्रिया को स्थान दे चुके हैं तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अनुप्रिया के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। अनुप्रिया भाजपा-अपना दल गठबंधन के लिए सभाएं करती नजर आएंगी। अनुप्रिया का पूर्वांचल के कई जिलों में पिछड़े वर्ग पर प्रभाव माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed