फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ की बेटियों ने किया अनूठा विरोध, कहा- ये सड़क भी मेरी, रात भी मेरी, तस्वीरें

Sat, 12 Aug 2017 10:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
women protest in Lucknow over safety issue.

चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले के बाद महिलाओं को रात में घरों से न निकलने देने की सलाह देने वालों को लखनऊ की बेटियों ने करारा जवाब दिया। वो शनिवार को शहर के 1090 चौराहे पर इकट्ठा हुईं और 'मेरी सड़क' नाम के अनूठे कैंपेन में हिस्सा लेकर कहा, ये दिन भी मेरी, ये रात भी मेरी, ये शहर भी मेरा, ये देश भी मेरा, जितना हक तेरा, उतना हक मेरा...।

women protest in Lucknow over safety issue.

कैंपेन में उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर बार-बार और हर बार क्यों शिकार होती है लड़की? आरोपी तो बाद में गिरफ्तार होता है, पर उससे पहले ही समाज पीड़िता को कठघरे में खड़ा कर देता है...ऐसा क्यों?

women protest in Lucknow over safety issue.

इस अनूठे कैंपेन का नेतृत्व गीता प्रभा सिंह ने किया। गीता सिंह ने इस कैंपेन के बारे में कहा कि चाहे वर्णिका कुंडु का मामला हो या फिर बलिया में इंटर की छात्रा के साथ जो कुछ हुआ हो या फिर इससे पहले की घटनाएं, हर बार या तो लड़की से सवाल होते हैं या फिर लड़की ही दोषी ठहरा दी जाती है। हमने ऑनलाइन मुहिम शुरू की और लोगों को जोड़ने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
women protest in Lucknow over safety issue.

कैंपेन में सामाजिक कार्यकर्ताओं व अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
women protest in Lucknow over safety issue.

महिलाओं ने इस मौके पर गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में लापरवाही से मौतों पर मौन रखकर उन्हें श्रद्घाजलि भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed