अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर अलग ही नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह से महिला कर्मचारियों ने संभाल रखी थी।
2 of 5
Women's day
- फोटो : amar ujala
ट्रेन की पायलट सीट पर ममता यादव थीं। स्टेशन पर सुबह करीब आठ बजे जब उन्होंने हरी झंडी दिखाई तो हां मौजूद डीआरम, रेलवे कर्मचारी व अन्य यात्रियों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
3 of 5
Women's day
- फोटो : amar ujala
इस दौरान डीआरएम ने यात्रियों से भी बातचीत की। महिला पायलट द्वारा संचावलत ट्रेन में यात्रा करने पर लोग काफी खुश नजर आए।
4 of 5
Women's day
- फोटो : amar ujala
महिलाओं में तो खास उत्साह देखने को मिला। डीआरएम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिलना बहुत जरूरी है।
उत्साह से लबरेज ममता ट्रेन को प्रयाग तक लेकर गईं।