राहुल गांधी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर
राहुल गांधी की लंबी छुट्टियां अब विरोधियों के लिए मजे का विषय बनती जा रही हैं। खबर है कि राहुल गांधी गायब हैं इस संबंध में तहरीर दर्ज करने की मांग की गई है।
राहुल गांधी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर
राहुल गांधी की छुट्टियों के किस्से अब दिल्ली से होते-होते अमेठी जा पहुंचे हैं। कुछ दिनों पहले अमेठी में लोगों को ऐसे पर्चे बांटे गए थे जिन पर राहुल गांधी के गायब होने की खबर थी।
राहुल गांधी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर
इन पंपलेट्स को बांटने के साथ शहर के अलग-अलग जगहों पर चिपकाया गया था। बाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उन पोस्टरों को फाड़ दिया गया था।
राहुल गांधी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर
अब अमेठी संसदीय के सांसद राहुल गांधी की गुमशुदगी को लेकर तहरीर दर्ज करने की मांग की गई है। गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा होने के एक हफ्ते बाद शुक्रवार को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के कौमी एकता दल ने एसपी से मिलकर सांसद की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की।
राहुल गांधी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर
कहा गया कि राहुल गांधी अमेठी के सांसद हैं इस नाते यह उनके वोटरों के साथ फर्ज बनता है कि उन्हें इस बात की जानकारी हो कि राहुल गांधी इस समय हैं कहां?राहुल की गुमशुदगी को लेकर इस तरह के कई मामले उठ चुके हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में इस बारे में याचिका दायर की गई कि केंद्र सरकार यह पता लगाए कि राहुल हैं कहां? हालांकि यह याचिका खारिज कर दी गई।