मौसम के तेवर होंगे तल्ख, अभी और बढ़ेगी गर्मी, विज्ञानी बोले- सक्रिय हो रही ड्राई वेदर कंडीशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते दिनों वेस्ट यूपी केइलाकों में मौसमी बदलाव हुये, उन्हीं का असर 24 घंटे पहले लखनऊ समेत आसपास के इलाकाें में पड़ा। लेकिन अब पछुआ हवाओं केचलते नमी खत्म हो रही है।
ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव हो रही हैं। जिसकेचलते आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने केसाथ दिन का अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की तेजी दर्ज हो सकती है। जेठ माह केपहले दिन रविवार को सुबह से शाम तक रुक -रुक कर चले हवा के झोकों ने तपिश वाली गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन पारा चढ़कर 36.6 से 39 डिग्री तक जा पहुंचा।
ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।
पांच दिनों में चढ़ता-उतरता पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
19 मई 39.0 24.6
18 मई 36.6 23.2
17 मई 40.0 25.6
16 मई 40.6 27.1
15 मई 39.7 25.1