मई ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को भी पारा 40 से ऊपर ही रहा। इसके पहले मंगलवार को भी मौसम ने लोगों को बेहाल किया। 44 डिग्री के पास पहुंचे पारे ने दोपहर में घर से बाहर निकलने वालों को लू के थपेड़ों का अहसास कराया तो वहीं घरों में लोग एसी, कूलर के नजदीक डटे रहे।
44 डिग्री के करीब पहंचे पारे ने बढ़ाई तपन, आगे के लिए ये है मौसम का अपडेट
हर साल मई-जून में सड़कों पर जगह-जगह बेल, शरबत, आम का पना, गन्ने का रस, जूस के ठेलों पर लोग रुककर थोड़ा सुकून पा लेते थे लेकिन लॉकडाउन में पसरे सन्नाटे ने परेशानी बढ़ा दी है।
वीकेंड में राहत के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लोकल डेवलपमेंट के चलते प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर मौसमी बदलाव होंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सप्ताह के अंत में 29-30 मई को लखनऊ समेत आसपास इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल, बौछारों और आंधी की संभावना है।