फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुल गया लखनऊ का सराफा बाजार पर नहीं लौटी चमक, जून में भी टलीं 12 हजार शादियां

Wed, 27 May 2020 03:43 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 May 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
jewellers are upset because their business is being affected due to lockdown
लखनऊ की एक दुकान में छाया सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

बिटिया की शादी होगी। इतनी शान से, इतनी धूमधाम से कि सब याद करेंगे...। ये बैंड होगा...। स्टेज तो ऐसा होगा। बेटी ये पहनेगी। नहीं, नहीं...वो पहनेगी। उस पर वो खूब फबेगा। अम्मा के दिल में...। बाबूजी के दिल में...। पूरे परिवार के दिल में...। ऐसे न जाने कितने सपने सजते हैं। इसकी चाहत-उसकी चाहत। ...और मान-मनुहार भी। तब तय होती है सपनों की एक मुकम्मल लिस्ट। क्योंकि सपने खास होते हैं इसलिए उत्तम घड़ी, उत्तम मुहूर्त की तलाश होती है। पर...? सहालग का सीजन है। उत्तम मुहूर्त भी हैं। फिर भी शादियां टल रही हैं। क्यों...? शादी में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते। ये नहीं कर सकते-वो नहीं कर सकते...! इतनी शर्तों के बंधन में अरमानों के फेरे होंगे भी तो कैसे? मायूसी यही नहीं बाजार में भी है। जब शादियां टल रही हैं तो बाजार दमके भी तो कैसे?



लेफ्ट-राइट फॉर्मूले पर लखनऊ में सराफा शोरूम तो खुल गए, पर रौनक गायब है। आम आदमी के पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में वो खरीदारी कहां से करेगा? शादियों के सीजन से उम्मीदें थीं कि वह बाजार को सहारा देगा, वह भी धूमिल हो रही है। मई तो खाली ही बीत रहा, जून में करीब 12 हजार शादियां टल चुकी हैं। यानी जून की भी तस्वीर निराश करने वाली है। कारोबारियों के मुताबिक अमूमन सहालग शुरू होते ही शहर में रोजाना औसतन 50 किलो सोने के गहनों की डिमांड होती थी। इसके साथ ही डायमंड और चांदी के गहनों की भी अच्छी खासी मांग रहती थी। पर, शादियां टलने की वजह से रोजाना 20-25 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। जून में भी हालात बेहतर होते नजर नहीं आ रहे।

jewellers are upset because their business is being affected due to lockdown
प्रणव केसरवानी - फोटो : amar ujala

पहले तो सीजन के दौरान शोरूम में ग्राहकों को करना पड़ता था इंतजार
आलमबाग स्थित बद्री सराफ के मुखिया प्रणव केसरवानी बताते हैं कि जून में टली शादियों का असर सराफा बाजार पर साफ दिख रहा है। शादी के परिवार दो लाख से लेकर 10 लाख तक के गहने खरीदते हैं। वही हाई-फाई शादियों में तो कोई लिमिट नहीं होती। पिछले साल मई में गहने खरीदने के लिए शोरूम में इंतजार करना पड़ता था, पर इस बार सन्नाटा पसरा है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि असर कितना पड़ा है।

jewellers are upset because their business is being affected due to lockdown
ऋतिक जायसवाल - फोटो : amar ujala

20 की पाबंदी का बहुत बड़ा असर पड़ा

शादियों के टलने से कारोबार कैसे प्रभावित हो रहा है, हमने इसको लेकर लखनऊ आदर्श टेंट एसोसिएशन के महामंत्री ऋतिक जायसवाल से सवाल किए। वह बताते हैं कि शादियाें में 20 लोगों के शामिल हो सकने की पाबंदी का बहुत असर पड़ा है। जून में 11,15,16,19, 27,28, 29 व 30 तारीख को जबरदस्त शादियां थीं। असर कितना पड़ा है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि करीब 12 हजार शादियां टल चुकी हैं। पहले से बुक गेस्ट हाउस, मैरिज लॉन, होटल सब कैंसिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
jewellers are upset because their business is being affected due to lockdown
डॉ. राजकुमार वर्मा। - फोटो : amar ujala
चौक में रोजाना होता था 10 करोड़ का कारोबार, बंदिश का व्यापक असर
चौक सराफा एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. राजकुमार वर्मा बताते हैं कि वर-वधू पक्ष से शादी में 20 के ही शामिल होने की बंदिश का व्यापक असर हुआ है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सहालग के दिनों में चौक बाजार में रोजाना औसतन 10 करोड़ का कारोबार होता था। 500 शोरूम व दुकानें गुलजार रहतीं। जून में जिस हिसाब से शादियां टली हैं उसका असर यहां के बाजार पर दिखेगा।
विज्ञापन
jewellers are upset because their business is being affected due to lockdown
उमेश पाटिल - फोटो : amar ujala

अब तो गिफ्ट के लिए भी नहीं होगी खरीदारी
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पाटिल बताते हैं कि सहालग में वर-वधू के पक्ष के लोग तो खरीदारी करते ही हैं, रिश्तेदार, परिजन भी करते हैं। उन्हें वर-वधू को गिफ्ट देना होता है। ये खरीदारी एक-डेढ़ महीने पहले से शुरू हो जाती थी। शादियां टलने से तोहफे के लिए होने वाली खरीदारी की भी उम्मीद नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed