न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसर नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के शुरुआती दिन गलन भरे रहने वाले हैं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीत लहर का कहर जारी रहेगा। ठंडे दिन कंपकपाते रहेंगे। घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा रहने व शीत लहर संग ठंड की चेतावनी पहले से ही जारी की जा चुकी है।
2 of 6
हालांकि, शनिवार को सुबह घना कोहरा और गलन भरी ठंड होने के बाद दोपहर को धूप निकली। जिसने लोगों को थोड़ी राहत दी। इसके पहले, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान बीस डिग्री से नीचे रहा।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को गोरखपुर में दिन सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बहराइच में अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 1.2 से 15.5 डिग्री के बीच रहा। सबसे ठंडी रात क्रमश: इटावा, फुर्सतगंज (रायबरेली), अयोध्या की रही। जहां का तापमान क्रमश: 1.2, 2.0 व 2.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर और बाराबंकी में भी तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि 2 फरवरी तक ठंड के तेवर बरकरार रहेंगे। इसके बाद मौसम खुलने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
कोहरे के चलते विमानों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को गोएयर की अहमदाबाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6.35 घंटे देरी से पहुंची। जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू की उड़ानें भी प्रभावित रहीं। अहमदाबाद से लखनऊ के बीच गोएयर की फ्लाइट जी8- 109 तय समय से 6.35 मिनट लेट रही। फ्लाइट दोपहर 1:55 बजे अहमदाबाद से टेक ऑफ कर दोपहर 3:25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करती है। गो एयर प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऑपरेटिंग कारणों की वजह से उड़ान लेट हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।