Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Owaisi and Chandrashekhar to test their strength in Lucknow, all eyes on Dalit-Muslim gathering

यूपी: लखनऊ में अपनी ताकत की आजमाइश करेंगे ओवैसी-चंद्रशेखर, दलित-मुस्लिम जुटान पर रहेगी सबकी नजर

Thu, 26 Nov 2026 08:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Nov 2026 08:34 AM IST
सार

 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज लखनऊ में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इस रैली पर सबकी निगाहें होंगी। 

विज्ञापन
UP: Owaisi and Chandrashekhar to test their strength in Lucknow, all eyes on Dalit-Muslim gathering
ओवैसी और चंद्रशेखर की रैली आज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बृहस्पतिवार को लखनऊ में महारैली के जरिये अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएंगे। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद यह पहली बड़ी रैली है। इसके लिए राजधानी को चुनना भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। दोनों नेता यहां से प्रदेश की राजनीति में नए सामाजिक समीकरण का संदेश देना चाहते हैं।

विज्ञापन


दोनों दलों ने 2027 का विधानसभा चुनाव सभी 403 सीटों पर लड़ने का एलान किया है। चंद्रशेखर को गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया है। गठबंधन की नजर प्रदेश के करीब 21 फीसदी दलित और 19 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं पर है। यानी दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी प्रदेश के करीब 40 फीसदी के आसपास है। ऐसे में यह गठबंधन सपा और कांग्रेस के लिए भी चुनौती बन सकता है। खासकर उन सीटों पर जहां दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में रहती है।
विज्ञापन


इस गठबंधन की चुनौती केवल सपा-कांग्रेस के सामने नया विकल्प पेश करना नहीं है, बल्कि दलित और मुस्लिम मतदाताओं को साझा राजनीतिक एजेंडे पर एकजुट करना भी है। चंद्रशेखर का दलित राजनीति में आधार और ओवैसी की मुस्लिम राजनीति में सक्रियता इस कोशिश का प्रमुख आधार है। लखनऊ की रैली में सामाजिक न्याय, संविधान, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि नया मोर्चा विपक्षी एकजुटता की राजनीति को आगे बढ़ाता है या अलग राजनीतिक ध्रुव तैयार करने की दिशा में बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अंबेडकर मैदान में रैली के कारण बदला रहेगा यातायात

रमाबाई अंबेडकर मैदान में बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी की रैली के कारण यातायात में बदलाव किया गया है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक आशियाना इलाके में डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहन को निकलवाएगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

- बिजली पासी किला चौराहे से बिजनौर रमाबाई अंबेडकर मैदान की तरफ आने वाले भारी वाहन (छोटे व बड़े) और यात्री बसें स्मृति उपवन आशियाना चौराहा या रुचि खंड से होकर जाएंगी।

- बिजनौर तिराहे से बिजनौर अंडरपास की ओर आने वाले सभी वाहन व यात्री बसें रमाबाई की तरफ न जाकर औरंगाबाद ब्रिज होकर बिजली पासी किला चौराहे से जा सकेंगी।

- ओमेक्स तिराहे से रमाबाई अंबेडकर अंडरपास सर्विस लेन की ओर जाने वाले सभी वाहन बिजनौर अंडरपास न्यू गरौरा से होकर जा सकेंगे।

- शहीद पथ ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाले वाहन रमाबाई अंडरपास वीआईपी रैंप न उतरकर सेक्टर-आठ रैंप या उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग से होकर जा सकेंगे।

- औरंगाबाद अंडरपास से आने वाले वाहन रैन बसेरा तिराहा अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास न आकर बिजनौर अंडरपास बिजनौर तिराहा होकर जा सकेंगे।

- बंगला बाजार चौराहे से सभी वाहन जेल रोड से सीधे बिजली पासी किला चौराहा की ओर न जाकर तेलीबाग पिकेडली, सरफोर्टगंज होकर जा सकेंगे।

- साउथ सिटी से अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास की ओर आने वाले वाहन तेलीबाग उतरेठिया होकर जा सकेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed