फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घाघरा व सरयू के बढ़े जलस्तर ने से अवध के कई जिलों में दहशत, हजारों लोग फंसे, पलायन शुरू

Thu, 05 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
water level raises in ghaghra and sarayu river creates panic   for people in awadh.
बाढ़ - फोटो : amar ujala

यूपी के अवध के कई जिलों में सरयू व घाघरा नदी के जल में उफान से आसपास के कई जिलों में दहशत का माहौल है। जलस्तर बढ़ जाने से हजारों लोग फंस गए हैं। वहीं, फैजाबाद में पलायन शुरू हो गया है। जलस्तर से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले बाराबंकी, फैजाबाद, सीतापुर व बहराइच हैं। बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से सात गांवों का संपर्क कट गया है। जिससे कि छह हजार लोग फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि तराई व नेपाल के पहाड़ों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश से घाघरा का जलस्तर बढ़ गया है।

water level raises in ghaghra and sarayu river creates panic   for people in awadh.

बहराइच में टापू पर बसे सात गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। यहां छह हजार लोग फंसे हैं। कायमपुर-सांवलपुरवा संपर्क मार्ग पर भी आवागमन ठप हो गया है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से महज 15 सेंटीमीटर दूर है। देर शाम तक नदी लाल निशान पार कर सकती है। तटवर्ती इलाकों में अफरातफरी की स्थिति है। लोगों ने आशियाना उजाड़ना शुरू कर दिया है। कटान के कारण भोर से दोपहर तक चार मकान घाघरा में समाहित हो चुके हैं।

water level raises in ghaghra and sarayu river creates panic   for people in awadh.
बाढ़ - फोटो : amar ujala

वहीं, बाराबंकी में घाघरा नदी के उफान आने से कटान ते ज हो गई है। जलस्तर खतरे के निशान को कभी भी पार सकता है। घाघरा का पानी गांव के किनारे खेतों में पहुंच गया है। ृकटान शुरू हो गई है। तराई के लोगों की धड़कने तेज हो गई हैं। कटान की खबर लगते ही प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया है। बुधवार को एडीएम ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
water level raises in ghaghra and sarayu river creates panic   for people in awadh.
बाढ़ - फोटो : amar ujala

बाराबंकी जिले की रामनगर, सिरौलीगौसपुुर व रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के तराई के किनारे बसे तकरीबन एक दर्ज गांवों के निकट पानी पहुंच चुका है। मंगलवार से नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। बुधवार को इसमं और बढ़ोतरी हो गई। खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा का पानी करीब की सभी बस्तियों के निकट पहुंच गया है।

विज्ञापन
water level raises in ghaghra and sarayu river creates panic   for people in awadh.
बाढ़ - फोटो : amar ujala

इसके अलावा, फैजाबाद के गिरजा बैराज से छोड़ा गया पानी व पहाड़ों सहित मैदानी इलाकों में हो रही मानसूनी वर्षा से फैजाबाद में सरयू/घाघरा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed