फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: additional flights to operate from Lucknow Airport during the winter season; winter schedule to take ef

यूपी: पीपीपी मोड में खुलेंगे आयुष अस्पताल, शुरू होंगे नए कोर्स, रिसर्च और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 17 Oct 2026 09:19 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 17 Oct 2026 09:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नई आयुष नीति-2026 के तहत पीपीपी मॉडल पर आयुष अस्पताल विकसित किए जाएंगे। नीति में निवेशकों को सब्सिडी और स्टांप ड्यूटी में छूट देने की योजना है। आयुष उद्योग, दवाओं की जांच और शोध को बढ़ावा मिलेगा। आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी से जुड़े नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: additional flights to operate from Lucknow Airport during the winter season; winter schedule to take ef
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में आयुष अस्पताल और अन्य संसाधन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए नई आयुष पॉलिसी-26 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसे नवंबर में कैबिनेट से मंजूरी दिलाने की तैयारी है। नई पॉलिसी में निवेशकों को कैपिटल सब्सिडी, जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के लिए विशेष रियायतें देने की योजना है। आयुष उद्योग और रिसर्च को बढ़ावा देने के साथ दवाओं की जांच के लिए मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

पॉलिसी में पंचकर्म, नेचुरोपैथी और वेलनेस सेंटर पर विशेष ध्यान दिया गया है। आयुष अस्पतालों के निर्माण के साथ आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी से जुड़े नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने बताया कि नई आयुष पॉलिसी-26 का ड्राफ्ट तैयार है। इसे नवंबर में कैबिनेट से पास कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed