फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flashback 2016: यूं ही बदनाम नहीं यूपी पुलिस, देखें ये शर्मसार करती तस्वीरें

Mon, 26 Dec 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Dec 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
viral pics of UP police in year 2016
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

साल 2016 में कई खबरें सुर्खियों में रहीं वहीं सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुए। यहां हैं यूपी पुलिस की कुछ ऐसी ही तस्वीरें जो कई सवाल खड़े करती हैं। हम ये नहीं कह रहे के सारे पुलिसवाले ऐसे ही होते हैं लेकिन ये मामले वाकई शर्मनाक हैं।

viral pics of UP police in year 2016
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

यूपी की कानून व्यवस्था पर हमेशा सवाल उठाए जाते हैं। एक तरफ लगातार यूपी पुलिस को बेहतर और पब्लिक फ्रेंडली बनाने की बातें की जाती रहीं तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से लगातार पूरे महकमें को शर्मसार कर रहे।

viral pics of UP police in year 2016
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

लखनऊ पुलिस की ये तस्वीर और इससे जुड़ा वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरसअल मामला लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र का है जहां अवैध वसूली को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही और होमगार्ड बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। सिपाही और होमगार्ड के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
viral pics of UP police in year 2016
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

ये एचसीपी रामयज्ञ यादव हैं जो ड्यूटी के दौरान एक शख्स से पैर दबवा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया था। चर्चा थी क‌ि ये कोई फरियादी था जिसे एचसीपी साहब ने काम पर लगा दिया था। 

विज्ञापन
viral pics of UP police in year 2016
पुल‌िस - फोटो : amar ujala

मलिहाबाद इलाके में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार व होमगार्ड रामकृपाल ट्रकों से वसूली में जुटे थे। एक नागरिक ने जानवरों से लदे दो ट्रकों से वसूली की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। हालांकि बाद में इनके ऊपर एक्शन भी हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed