फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: ASP के साथी अधिकारियों को लेकर नया खुलासा... सीसीटीवी में पकड़ी गई वो हरकत; इसलिए नितेश ने दे दी जान

Sat, 02 Aug 2025 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 04:13 PM IST
सार

लखनऊ में ASP की पत्नी के सुसाइड मामले में एक CCTV फुटेज सामने आया है। भाई ने आरोप लगाया है कि बहनोई के साथी अधिकारी उन्हें बचाने के लिए उनकी मदद कर रहे हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
video surfaced in case of suicide of wife of an ASP posted in CID in Lucknow
नितेश सिंह की फाइल फोटो, सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, सीसीटीवी ग्रैब

राजधानी लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) की आत्महत्या के मामले में बृहस्पतिवार को एक वीडियो सामने आया है। इसमें नितेश ऑटिज्म से पीड़ित 12 वर्ष के बेटे अनिकेत पर पति से अनबन का गुस्सा निकालते दिख रही हैं। यह वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का है।



54 सेकंड के वीडियो में अनिकेत बेड पर लेटा नजर आ रहा है, जबकि नितेश का डेढ़ साल का बेटा फर्श पर टहल रहा है। नितेश बेड पर जाकर बैठती हैं और पहले तकिये से चार सेकंड तक बेटे का मुंह दबाती हैं। फिर 13 सेकंड तक बेटे का गला दबाए रहती हैं। बेटे के छटपटाने पर उसे छोड़ देती हैं और फिर उसके पास गुमसुम बैठी दिख रही हैं।

video surfaced in case of suicide of wife of an ASP posted in CID in Lucknow
एएसपी की पत्नी के सुसाइड का मामला, घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : वीडियो ग्रैब
नितेश के भाई फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि बुधवार को प्रशासन से उन्होंने शव देने की मांग की थी। लिखापढ़ी के बाद वह बहन का शव लेकर फिरोजाबाद गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। डेढ़ वर्ष के बेटे ने नितेश को मुखाग्नि दी। फिरोजाबाद के नगला करन सिंह निवासी नितेश के पिता राकेश बाबू बसपा से टुंडला विधानसभा सीट पर 2007 से 2017 तक विधायक थे।
 
video surfaced in case of suicide of wife of an ASP posted in CID in Lucknow
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एएसपी मुकेश दो दिन के लिए बृहस्पतिवार को वाराणसी ड्यूटी के लिए जाने वाले थे, इसलिए नितेश के पिता को अपने घर बुलाया था, लेकिन बुधवार को जब घर पहुंचे तो बेटी मृत मिलीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
video surfaced in case of suicide of wife of an ASP posted in CID in Lucknow
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)

साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस को देंगे तहरीर

प्रमोद का कहना है कि वह एएसपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से दो-चार दिन का समय मांगा है। साक्ष्य एकत्र करने के बाद वह महानगर थाने में एएसपी के खिलाफ तहरीर देंगे। आरोप है कि एएसपी सीआईडी में तैनात हैं और उनके कई परिचित अधिकारी हैं, जो उनकी मदद कर रहे हैं।

प्रमोद ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों और शासन में शिकायत करने की बात भी कही है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र का कहना है कि परिजन शव लेकर चले गए। नितेश के बच्चे भी मायके वालों के साथ हैं। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
video surfaced in case of suicide of wife of an ASP posted in CID in Lucknow
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, घर पहुंचे रिश्तेदार - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)

ये है मामला

एएसपी मुकेश की पत्नी नितेश ने पुलिस लाइन स्थित आवास में बुधवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी थी। नितेश के भाई ने एएसपी पर एक महिला से नजदीकियों का आरोप लगाया था। प्रमोद का आरोप है कि एएसपी की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने आत्महत्या की है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। वहीं, एएसपी के घरवालों का कहना है कि नितेश डिप्रेशन में थीं, जिनका इलाज चल रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed