फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक कहानी: मां और पिता के गले लग रातभर रोती रही बिटिया, मारकर तोड़ दिए दांत, पानी में काम करते-करते सड़ गए पैर

Sun, 06 Dec 2020 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
victim hugged mother and father and wept all night Feet melted while working in water In Lucknow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बंगला बाजार से दस साल पहले लापता हुई बच्ची माता-पिता, चाचा-चाची, भाई-बहन, दादा व अन्य नाते-रिश्तेदारों का हंसता-खेलता परिवार देख समझ ही नहीं पा रही थी कि वह खुश होए की रोए। दो दिन तक लगातार वह रोती रही, कभी पिता के गले लगकर तो कभी दादा के कंधे पर सिर रख कर। वन स्टॉप सेंटर में काउंसिलिंग के दौरान भी वह सिर्फ रोती रही, उसके दिल के गुबार शब्दों में ढलकर निकलते रहे और वह प्रताड़ना की कहानी बताती रही। 

 
victim hugged mother and father and wept all night Feet melted while working in water In Lucknow
अर्चना सिंह - फोटो : अमर उजाला
वन स्टॉप सेंटर मैनेजर अर्चना सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के बाद लड़की का ट्रॉमा से निकलना बहुत जरूरी था। परिवार के साथ और सेंटर पर काउंसिलिंग के बाद उसमें काफी बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार का महत्व यही होता है, जिस तरह से बेटी को सबने हाथों हाथ संभाला, हौसला दिया, वो भी सराहनीय है। 

 
victim hugged mother and father and wept all night Feet melted while working in water In Lucknow
रुचिता चौधरी - फोटो : अमर उजाला
युवती ने काउंसिलिंग के दौरान बताया कि उससे किराएदारों के बाथरूम तक साफ करवाए जाते थे। मना करने पर दुर्व्यवहार होता था। उसने बताया कि इतने लंबे वक्त में शायद ही उसने कभी भरपेट खाना खाया हो, मनपसंद का खाना तो दूर की बात है। कहती है कि मेरे सामने सब दूध-लईया खाते, लेकिन किसी ने कभी पूछा नहीं। सिर्फ बचा हुआ खाने को मिलता था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
victim hugged mother and father and wept all night Feet melted while working in water In Lucknow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मारकर तोड़ दिए दांत, पानी में काम करते-करते सड़ गए पैर
अपने टूटे दांत दिखाते हुए बताया कि ये दांत मार कर तोड़े गए हैं। काम न करने या कुछ मना करने पर मार पड़ती थी। काम में देरी कोई बर्दाश्त नहीं करता था। पैरों की हालत दिखाते हुए कहा कि ये हालत पानी में काम करते-करते हो गई, पैर सड़ गए। दवा तो दूर कभी तेल तक नहीं दिया गया। 
 
विज्ञापन
victim hugged mother and father and wept all night Feet melted while working in water In Lucknow
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
बहन को देख कहा-ये तो इतनी बड़ी हो गई...
संयुक्त परिवार के बीच खुद को पाकर वह एक-एक कर सबको निहार रही, समझने की कोशिश कर रही है। जब छोटी बहन सामने आई तो वह आश्चर्यचकित होकर खुशी से बोली, अरे ये तो इतनी बड़ी हो गई है। खाना बनाना भी सीख गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed