फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Riots and curfews are the hallmark of the SP: Yogi

दंगा-कर्फ्यू सपा की पहचान : योगी

Mon, 31 Aug 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Riots and curfews are the hallmark of the SP: Yogi
राष्ट्रीय प्ररेणा स्थल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ  ने वीरांगना अवंतीबाई
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दंगा और कर्फ्यू सपा की पहचान रहे हैं। सरकारी खजाने में लूट-खसोट उसकी आदत रही है। पीडीए के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सपा के लोगों ने कभी महापुरुषों का सम्मान तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि खाली जमीनों पर सपाई गुंडों का कब्जा और महिलाओं-बेटियों में भय का माहौल पिछली सरकार की सबसे बड़ी पहचान रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरांगना अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा के लोकार्पण के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री धर्मपाल सिंह, संदीप सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सीएम योगी ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक बताया। सपा शासनकाल में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट की लागत 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन 864 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद यह अधूरा रहा। जिस काम को 18 महीने में पूरा होना था, वह दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। 864 करोड़ रुपये सैफई सिंडिकेट के नहीं, बल्कि जनता के हैं। सरकार ने सेंटर के लिए गठित कमेटी को भंग कर इसे वापस लिया है। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण के मार्गदर्शन में इसका संचालन किया जाएगा और खर्च हुई राशि की वसूली का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सपा नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि का एक शब्द तक नहीं निकला और एक ट्वीट तक नहीं किया गया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की भव्य अश्वारोही प्रतिमा भारतीय नारी की गरिमा, शौर्य और तेजस्विता का प्रतीक बनेगी। अवंतीबाई लोधी ने मात्र 26 वर्ष की उम्र में प्रथम स्वतंत्रता समर में नेतृत्व किया। मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, धनसिंह गुर्जर कोतवाल और अवंतीबाई लोधी के संघर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।


पीएसी में तीन महिला बटालियन
सीएम ने कहा कि सपा सरकार के समय दंगाइयों की काल बनी पीएसी को समाप्त करने की चेष्टा की गई। भाजपा सरकार ने पीएसी की सभी 54 कंपनियों को पुनर्गठित किया और बेटियों को नेतृत्व की भूमिका देने का निर्णय लिया। इसी क्रम में ऊदा देवी, झलकारी बाई और अवंतीबाई लोधी के नाम पर तीन महिला बटालियन गठित की गई हैं। इनमें एक लखनऊ, दूसरी गोरखपुर और तीसरी बदायूं में निर्माण के अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्कूटी प्रदान की जाएंगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला के लिए निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की गई है।

राष्ट्रीय प्ररेणा स्थल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ  ने वीरांगना अवंतीबाई

राष्ट्रीय प्ररेणा स्थल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ  ने वीरांगना अवंतीबाई

राष्ट्रीय प्ररेणा स्थल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ  ने वीरांगना अवंतीबाई

राष्ट्रीय प्ररेणा स्थल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ  ने वीरांगना अवंतीबाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed