{"_id":"6a949a527dbc96840502b6b1","slug":"the-magic-of-90s-style-layered-skirts-has-captivated-young-women-once-again-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1898125-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवतियों पर फिर चला 90 दशक के लेयर्ड स्कर्ट्स का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवतियों पर फिर चला 90 दशक के लेयर्ड स्कर्ट्स का जादू
विज्ञापन
एआई तस्वीर
लखनऊ। 90 के दशक का आइकॉनिक फैशन एक बार फिर नए रंग-रूप में लौट आया है। इस बार मानसून में स्कर्ट्स ओवर पैंट्स और रैप-अराउंड स्टाइल को आधुनिक और एलिगेंट ट्विस्ट देकर पेश किया जा रहा है। हजरतगंज, अमीनाबाद और भूतनाथ मार्केट में लेयर्ड सारोंग, रैप स्कर्ट्स और इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन ड्रेसेस महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।
दुकानदार राकेश गुप्ता और अमित कुमार के अनुसार, हल्के फैब्रिक और ट्रेंडी कट्स के कारण ये परिधान बरसात के मौसम में खास पसंद किए जा रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि ये देखने में आकर्षक होने के साथ चिपचिपाहट और नमी के बीच आरामदायक भी हैं।
बरसात में हल्के फैब्रिक की मांग
कॉटन, रेयॉन और हल्के जॉर्जेट फैब्रिक में उपलब्ध स्कर्ट्स बरसात के मौसम में जल्दी सूखती हैं और पहनने में हल्की महसूस होती हैं। इन्हें क्रॉप टॉप, शर्ट, कुर्ता या पैंट्स के साथ लेयर किया जा सकता है। यही वजह है कि कैजुअल डे-आउट से लेकर इवनिंग पार्टी तक के लिए इन्हें पसंद किया जा रहा है। फ्लोरल, अजरख और ज्यामितीय प्रिंट के साथ पेस्टल और वाइब्रेंट कलर्स भी मॉनसून कलेक्शन में आकर्षण बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
कटैगरी और शुरुआती कीमतें
- कॉटन लेयर्ड रैप स्कर्ट्स, प्रिंटेड सारोंग : 400 रुपये
- फ्यूजन स्कर्ट्स, एसिमेट्रिकल कट्स : 1,200 रुपये
- इंडो-वेस्टर्न सिल्क, जॉर्जेट लेयर्ड पैंट्स व स्कर्ट सेट्स : 5,000 रुपये