फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Main examination for GIC Lecturer held in two shifts.

Lucknow News: दो पालियों में हुई जीआईसी प्रवक्ता के लिए मुख्य परीक्षा

Mon, 31 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Main examination for GIC Lecturer held in two shifts.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) लेक्चरर मुख्य परीक्षा राजधानी में 26 केंद्रों पर शुरू हो गई। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी। रविवार को समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, हिंदी और जीव विज्ञान समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं दो पालियों में हुईं। मुख्य परीक्षा में केवल प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सीमित अभ्यर्थी ही शामिल हुए। लखनऊ में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाया गया। 31 अगस्त को लखनऊ में कुछ विशिष्ट विषयों के लिए केवल एक केंद्र निर्धारित है। यह केंद्र यूपीपीएससी शिविर कार्यालय, अलीगंज, लखनऊ है। प्रारंभिक परीक्षा की तुलना में मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही। पहली पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। दूसरी पॉली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे चली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed