फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर एसयूवी के इंजन से लगी आग, बाहर निकल कर भागा व्यक्ति, तस्वीरें

Tue, 30 Mar 2021 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Mar 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Vehicle catches fire near bus station in Sultanpur.
एसयूवी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर खड़ी एसयूवी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वाहन में बैठे व्यक्ति ने किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बस अड्डे के आसपास अफरा तफरी का माहौल रहा।

Vehicle catches fire near bus station in Sultanpur.
- फोटो : अमर उजाला

सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा का रोडवेज बस अड्डे के पास पेट्रोल पंप है। सोमवार की शाम पूर्व विधायक के प्रतिनिधि सुनील अग्रहरि अपनी एसयूवी से होली मिलने के लिए निकले थे।

Vehicle catches fire near bus station in Sultanpur.
- फोटो : अमर उजाला

शाम करीब छह बजे सुनील पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर पहुंचे और जैसे ही एसयूवी खड़ी करने लगे तभी इंजन में धुंआ लगने के साथ ही आग की लपटें उठने लगीं। सुनील अग्रहरि वाहन से नीचे उतर गए। तभी आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicle catches fire near bus station in Sultanpur.
- फोटो : अमर उजाला

एसयूवी में आग लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद सीनियर फायर मैन रमेश पांडेय को दी। सूचना पाते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Vehicle catches fire near bus station in Sultanpur.
सुल्तानपुर - फोटो : अमर उजाला

फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली। फायर कर्मियों की मानें तो आग वाहन के वायर में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed