फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी राहतः सस्ती हो गईं सब्जियां, ये हैं रेट

Wed, 23 May 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 May 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
vegetables price go down in lucknow
- फोटो : डेमो
आलू और बैंगन को छोड़कर अन्य सब्जियां सस्ती हो गई हैं। रुपये-दो रुपये नहीं बल्कि सब्जियों की कीमतों में 50 फीसदी की कमी आई है। इसका कारण पैदावार अधिक होना है।
vegetables price go down in lucknow
डेमो

तोरई, लौकी, कद्दू, टमाटर 10 रुपये किलो है। लखनऊ के डालीगंज गोमती नदी पुल स्थित खुदरा मंडी के दुकानदार सुंदर लाल ने बताया कि हफ्ते भर में सब्जियों की कीमत में 40 से 50 रुपये की कमी आई, जिसकी वजह थोक मंडी में सब्जियों की बढ़ी आवक है। दुकानदार के मुताबिक जो परवल 60 रुपये किलो बिक रहा था वह 40 रुपये हो चुका है।

vegetables price go down in lucknow
डेमो

जबकि टमाटर, लौकी, कददू, तोरई 20 रुपये किलो थी, वह 10 रुपये किलो हो चुकी हैं। करेला और भिंडी की कीमत पहले से आधी रह गई। भिंडी 30 रुपये किलो थी जो 15 रुपये और करेला 40 रुपये किलो था, वह 20 रुपये किलो हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vegetables price go down in lucknow
डेमो
बारिश होते ही बढ़ेगी कीमत
एचएएल खुदरा सब्जी मंडी के आफाक ने बताया कि आलू 20 से 25 और बैंगन 25 से 30 रुपये किलो है। इसकी कीमत में कोई फर्क नहीं पड़ा है। जिन सब्जियों की कीमत घटी है वह तब तक ही बरकरार रहेगी, जब तक बारिश नहीं होती। बारिश होते ही सब्जियों के दाम बढ़ जाएंगे। 
विज्ञापन
vegetables price go down in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
डालीगंज पुल मंडी का भाव
सब्जी    15 मई   22 मई 
परवल     60         40
टमाटर    20         10
लौकी      20        10 
कद्दू       20        10
तोरई        30        10
भिंडी      30         15
करेला    40          20 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed