{"_id":"5eed82cc8ebc3e42b14e9e46","slug":"uttar-pradesh-news-in-hindi-boiler-blast-chemical-factory-lucknow-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: केमिकल फैक्टरी का बॉयलर फटा, तस्वीरों में देखें धमाके के बाद का मंजर, रोते-बिलखते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केमिकल फैक्टरी का बॉयलर फटा, तस्वीरों में देखें धमाके के बाद का मंजर, रोते-बिलखते लोग
Sat, 20 Jun 2020 09:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
boiler blast in a factory
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र के उतरधौना गांव स्थित केमिकल फैक्टरी का बॉयलर शुक्रवार देर शाम तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, धमाके से बॉयलर की छत उड़ गई। पुलिस और अग्निशमन टीम ने ढाई घंटे के बचाव कार्य में सभी को सुरक्षित निकाला।
घायल को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा के मुताबिक, रात आठ बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि केमिकल फैक्टरी का बॉयलर फट गया है। इस पर पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में फतेहपुर निवासी 40 वर्षीय शिव रूप पाल की मौत हो गई।
घायल को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
वह फैक्टरी में सुपरवाइजर था। वहीं, उतधौना गांव की साबिरा, सूबी, सबीना और आमना घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
boiler blast in a factory
- फोटो : अमर उजाला
तेज धमाके से इलाके में दहशत
धमाका इतना तेज था कि आस-पास के डेढ़ किमी तक गूंज सुनाई दी। तेज धमाके से पास के गांव उतरधौना में 11 घरों के शीशे टूट गए। दहशत में आए लोग भाग कर घर से निकले और पुलिस को सूचना दी। धमाके से कई घरों में दरारें पड़ गईं। एहतियातन पुलिस ने उतरधौना गांव के एक हिस्से को खाली करा लिया।

डेढ़ घंटे बाद मिला कर्मचारी की शव
डीसीपी सोमेन वर्मा के मुताबिक सीएफओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन की टीम फैक्टरी के अंदर दाखिल हुई। करीब डेढ़ घंटे तक मजदूरों की तलाश की गई। इसके बाद पहली मंजिल पर शिव रूप पाल का शव मिला।
डीसीपी सोमेन वर्मा के मुताबिक सीएफओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन की टीम फैक्टरी के अंदर दाखिल हुई। करीब डेढ़ घंटे तक मजदूरों की तलाश की गई। इसके बाद पहली मंजिल पर शिव रूप पाल का शव मिला।