{"_id":"5a5263a64f1c1b4f198b5783","slug":"uttar-pradesh-government-announces-one-district-one-product-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना का किया ऐलान, जानें- क्या है आपके जिले का उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना का किया ऐलान, जानें- क्या है आपके जिले का उत्पाद
Mon, 08 Jan 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के लिए जिलेवार उत्पादों का आधिकारिक एलान कर दिया है। ‘अमर उजाला’ ने नए वर्ष के पहले दिन एक जनवरी के अंक में ही जिलेवार चयनित उत्पादों का खुलासा किया था। सरकार इस योजना को प्रदेश के पहले स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 24 जनवरी को लॉन्च कर सकती है।
2 of 9
मुख्यमंत्री ने हर जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने और कभी जिलों की पहचान रहे उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘एक जिला-एक उत्पाद योजना’ लाने की बात कही थी। रविवार को सरकार के प्रवक्ता ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से सभी 75 जिलों के लिए चयनित एक-एक उत्पादों के लिए विशेष कार्ययोजना का खुलासा किया। इसमें हर जिले के समृद्ध शिल्प कौशल को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव है।
3 of 9
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर अपर आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता में ओडीओपी सेल का गठन होगा। इसी तरह जिला स्तर पर जिलाधिकारी की, शासन स्तर पर प्रमुख सचिव एमएसएमई और शीर्ष स्तर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शीर्ष स्तर की समिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
लखनऊ की एंब्राइडरी तो बाराबंकी का दुपट्टा बनेगा पहचान
कारीगर पीढ़ियों से स्थानीय संसाधन से कोई न कोई खास उत्पाद को तैयार कर रहे हैं लेकिन तकनीक व आर्थिक संसाधन की कमी के चलते वह बदलते बाजार की प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पा रहे हैं। सरकार इस योजना के जरिये कारीगरों को नई तकनीक व आर्थिक संसाधन मुहैया कर आगे बढ़ाने का काम करेगी। लखनऊ की एंब्राइडरी तो दूर-दूर तक मशहूर है, लेकिन बहुत लोगों को एटा की घंटी, बलिया की बिंदी, बाराबंकी के दुपट्टा और सीतापुर की दरी के बारे में जानकारी नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 9
इसी तरह पीलीभीत की बांसुरी, ललितपुर की कृष्ण की मूर्ति और गेहूं के डंठल से बहराइच में बनने वाली कलाकृति स्थानीय स्तर पर पहचान रखती हैं। सरकार इस योजना के जरिये स्थानीय कलाकारों के हुनर को देश-दुनिया में पहचान दिलाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।