फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार ट्विटर वार में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कर्नाटक के सीएम को दिया करारा जवाब

Mon, 08 Jan 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
yogi replied to karnataka chief minister on twitter.
योगी आदित्यनाथ व सिद्घारमैया - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पहली बार ट्विटर वार में शामिल हुए और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को करारा जवाब दिया। योगी रविवार को बंगलूरू में भाजपा की रैली में शामिल होने गए थे। वहां इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। सिद्धारमैया ने भाजपा की बंगलूरू रैली में शामिल दूसरे राज्यों के नेताओं के बहाने अपनी ब्रांडिंग के लिए दो ट्वीट किए तो योगी ने तीखे ट्वीट कर जवाब दिया। इसके बाद सिद्धरमैया ने कोई जवाबी ट्वीट नहीं किया।

yogi replied to karnataka chief minister on twitter.

कर्नाटक सीएम बोले- इंदिरा कैंटीन देखें, ताकि यूपी में भूख से न मरें लोग
सिद्धारमैया ने ट्वीट किया- योगी जी, आपको हमसे सीखने के लिए बहुत कुछ हैं। हमारें यहां की इंदिरा कैंटीन व राशन की किसी दुकान को देखें। इससे आपको यूपी में भूख से होने वाली मौतों से निपटने में मदद मिलेगी। दूसरे ट्वीट में सिद्धारमैया ने दूसरे राज्यों से आए विशिष्ट लोगों से कर्नाटक के सुशासन के मॉडल से सीख लेने को कहा। यह भी बताया कर्नाटक सरकार मानव विकास सूचकांक की चुनौतियों का सामना करने के लिए जबर्दस्त कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उनकी औद्योगिक नीति देश में सबसे प्रभावी है।
 


yogi replied to karnataka chief minister on twitter.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

योगी का जवाब- सुना है, आपके राज में सर्वाधिक किसानों ने की आत्महत्याएं
योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा- मैंने कर्नाटक में बहुत सारे किसानों की आत्महत्याओं के बारे में सुना है। ये आत्महत्याएं आपके कार्यकाल में सर्वाधिक हैं। मैं बहुत सारी मौतों व ईमानदार अधिकारियों के तबादले का जिक्र नहीं करूंगा। यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में मैं आपके सहयोगियों की अराजकता व खोखलेपन को दूर करने का काम कर रहा हूं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
yogi replied to karnataka chief minister on twitter.

योगी आदित्यनाथ बैंगलौर में अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि हिंदुओं की ताकत देखकर राहुल गांधी मंदिर-मंदिर जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed