फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच दिन में 500 किमी की दूरी तय कर बुजुर्ग को कंधे पर लाद दिल्ली से पहुंचे लखनऊ, आईपीएस भी देखकर हैरान, देखें तस्वीरें

Sun, 29 Mar 2020 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Mar 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh corona lockdown many young man reached in Lucknow from Delhi with an elderly on his shoulder see photos
uttar pradesh corona lockdown - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में काम-काज बंद होने से लोग घर वापसी कर रहे हैं। इनमें शामिल श्रावस्ती के 80 वर्षीय सालिगराम को गांव के लोग कंधे पर लेकर निकले और पांच दिनों में करीब 500 किमी की दूरी तय कर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। यहां पुलिस इनकी मददगार बनी। दोपहर शहीद पथ पर समिट बिल्डिंग के सामने आईपीएस नवनीत सिकेरा इन्हें फल खिला रहे थे तो विभूतिखंड इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने खाने का इंतजाम किया। 
uttar pradesh corona lockdown many young man reached in Lucknow from Delhi with an elderly on his shoulder see photos
uttar pradesh corona lockdown - फोटो : अमर उजाला
यह स्नेह देख गड्ढे में धंस चुकीं बुजुर्ग की आंखें नम हो उठीं। इसके बाद पुलिस ने सभी 67 लोगों को बस से घर भेजवाया। दोपहर एक बजे आईपीएस नवनीत सिकेरा ऑफिस से शहीद पथ होते हुए घर जा रहे थे। उन्होंने समिट बिल्डिंग के पास कुछ लोगों को पैदल जाते देखा तो नजरें ठिठक गईं। चार लोग बल्लियों में बंधे कपडे़ में बैठे बुजुर्ग को कंधे पर उठाए चल रहे थे। इस पर नवनीत कार से उतरे और बुजुर्ग को ले जा रहे लोगों से बात की। 
 
uttar pradesh corona lockdown many young man reached in Lucknow from Delhi with an elderly on his shoulder see photos
uttar pradesh corona lockdown - फोटो : अमर उजाला
बकौल सिकेरा, बुजुर्ग का नाम सालिगराम है और वह श्रावस्ती के इकौना बाजार के रहने वाले हैं। उनके साथ गांव के युवक, महिलाएं और बच्चे मिलाकर 67 लोग थे। सभी एक ही गांव के हैं और कई सालों से दिल्ली में मेहनत-मजदूरी कर रहे थे। लॉकडाउन के चलते पांच दिन पहले सभी को दिल्ली छोड़ना पड़ा। वाहन नहीं था तो पैदल ही घर चल दिए। रास्ते में कोई सवारी मिलती तो बचे रुपये देकर अगले गंतव्य तक बैठ जाते। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttar pradesh corona lockdown many young man reached in Lucknow from Delhi with an elderly on his shoulder see photos
uttar pradesh corona lockdown - फोटो : अमर उजाला
एक ट्रकवाला सबको एक्सप्रेस-वे तक छोड़ गया। वहां से सभी फिर पैदल चल दिए। सालिगराम के शरीर के निचले हिस्से में लकवा हो गया था, इसलिए वह चल नहीं सकते। गांव के जगराम, सुरेश कुमार, मुन्ना, रामू व अन्य ने दो बल्लियों के बीच चादर बांधकर झूला बनाया और उन्हें बैठा दिया। इसके बाद बल्लियों को बारी-बारी से कंधे पर लेकर आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन
uttar pradesh corona lockdown many young man reached in Lucknow from Delhi with an elderly on his shoulder see photos
uttar pradesh corona lockdown - फोटो : अमर उजाला
नवनीत सिकेरा ने बताया कि ग्रामीणों की मदद को विभूतिखंड इंस्पेक्टर को बुलाया। उनके आने तक कार में रखे फल सालिगराम व उन्हें कंधे पर लादकर ले जा रहे युवकों को खिलाए। विभूतिखंड इंस्पेक्टर के पहुंचने पर सबके लिए खाने का इंतजाम कराया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे आईपीएस व एडीजी डायल 112 असीम अरुण भी भीड़ देखकर आ गए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed